scorecardresearch
 

Dhanu Tarot Rashifal 3 May 2026: ईमानदारी बरतें, दिनचर्या को नियमित रखें

Aaj ka Dhanu (Sagittarius) Tarot Card Horoscope, 3 May 2026: गलत तरीके से मिली सफलता स्थायी नहीं होती और आगे चलकर बड़े संकट पैदा कर सकती है, इसलिए अपनी संगत सुधारें.दिनचर्या को नियमित रखें.

Advertisement
X
sagittarius horoscope
sagittarius horoscope

धनु (Sagittarius):-
Cards:- The Tower

आपके आसपास के वातावरण में बड़े बदलाव आ रहे हैं, जिन्हें सावधानी से समझने की जरूरत है. अपनी निजी बातों को किसी से साझा न करें, वरना वे सार्वजनिक होकर आपके अपमान का कारण बन सकती हैं. धन के लालच में आकर किसी अनैतिक या झूठ और फरेब वाले काम में शामिल न हों. गलत तरीके से मिली सफलता स्थायी नहीं होती और आगे चलकर बड़े संकट पैदा कर सकती है, इसलिए अपनी संगत सुधारें.

स्वास्थ्य: दिनचर्या को नियमित रखें; सही समय पर भोजन और नींद स्वास्थ्य के लिए जरूरी है.

आर्थिक स्थिति: गलत कार्यों से अर्जित धन गलत रास्तों पर ही बर्बाद हो जाएगा, इसलिए ईमानदारी बरतें.

रिश्ते: ससुराल पक्ष के अत्यधिक हस्तक्षेप के कारण वैवाहिक संबंधों में तनाव बढ़ सकता है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement