धनु - औरों की बातों में आकर अतार्किक फैसले लेने से बचें. निवेश में जल्दबाजी न दिखाएं. खर्च की अधिकता बनी रहेगी. सेवाकार्यों में बेहतर प्रदर्शन रहेगा. समकक्षों व सहयोगियों का समर्थन पाएंगे. कार्यशैली प्रभावशाली रहेगी. निजी विषयों में रुचि लेंगे. जिम्मेदारों का सहयोग मिलेगा. कला कौशल से जगह बनाए रखेंगे. मितभाषी बने रहेंगे. विपक्ष के प्रति सजगता बढ़ाएंगे. परिश्रम से परिणाम पाएंगे. आवश्यक कार्यों में स्पष्टता लाएंगे. सक्रियता बनाए रखेंगे. स्वास्थ्य पर ध्यान देंगे.
नौकरी व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में सजगता बनाए रखेंगे. परिश्रम पर जोर होगा. लेनदेन में सजगता बनाए रखेंगे. स्मार्ट वर्किंग पर जोर देंगे. कार्य व्यापार सामान्य रहेगा. सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे. लक्ष्य पर फोकस बढ़ाएं.
धन संपत्ति- आर्थिक विषयों में अतिरिक्त सावधानी बरतें. पेशेवरों की बात पर ध्यान दें. लोभ प्रलोभन में न आएं. उधार से बचें. खर्च बढ़ा हुआ रहेगा. कामकाज में स्पष्टता बनाए रहेंगे. नियम अनुशासन अपनाएं.
प्रेम मैत्री- भावनात्मक चर्चा में जल्दबाजी से बचें. अपनों का भरोसा बनाए रखें. घर परिवार में हर्ष आनंद बढ़ाएं. रिश्तों में सहजता रहेगी. मित्रों का साथ रहेगा. संबंधों को मजबूती मिलेगी. प्रेम में आस्था बनाए रखेंगे. सभी से तालमेल बनाकर रखें. चर्चा संवाद में धैर्य दिखाएं.
स्वास्थ्य मनोबल- विदेशी विषयों में रुचि रहेगी. समकक्षों से तालमेल रहेगा. मनोबल ऊंचा रहेगा. कर्मठता से कार्य करेंगे. सेहत पर ध्यान देंगे. विनम्रता बढ़ाएंगे.
आज का उपाय: भगवान दिनकर आदित्य सूर्यदेव को अर्घ्य दें. ओम् घृणि सूर्याय नमः का जाप करें. सूखे फल व मिश्री बांटें. अनदेखी से बचें.
शुभ अंक : 1, 3 और 9
शुभ रंग : स्वर्णिम