scorecardresearch
 

Meen Tarot Rashifal 28 April 2026: वरिष्ठजनों से प्रशंसा मिलेगा, असफलता से निराश न हों

Aaj ka Meen (Pisces) Tarot Card Horoscope, 28 April 2026: खी रहता है. और आप अपना कार्य में ध्यान केंद्रित करने में कभी-कभी असफलता महसूस करते हैं.

Advertisement
X
pisces horoscope
pisces horoscope

मीन (Pieces):-
Cards:- Nine of wands
आप अपने कार्य क्षेत्र में ईर्ष्यालु लोगों से घिरे हुए हैं. आपने अपनी मेहनत और लगन से अपने कार्य क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. आपके वरिष्ठजन आपकी मेहनत की सराहना करते हैं. आप अपने कार्यों को पूरा करने के लिए प्रयास करते हैं और योजनाबद्ध तरीकों से अपने कार्य को सफलता तक ले जाते हैं. आपके कुछ सहयोगियों को आपका आपके वरिष्ठजनों द्वारा प्रशंसा करना उनके मन में ईर्ष्या को जन्म दे रहा है. वह लगातार इस प्रयास में रहते हैं कि किस तरह आपको आपके वरिष्ठजनों के समक्ष अपमानित किया जाएं.

हालांकि आप अपने कार्य क्षेत्र में अपनी मजबूती को लेकर निश्चित है और आप जानते हैं कि आपके वरिष्ठ जन आपको हमेशा प्रोत्साहित करते हैं अच्छा कार्य करने के लिए. आपके अधिकारी जानते हैं, कि आप अपने कार्य के प्रति कितने समर्पित हैं. फिर भी सहयोगियों की इस हरकत से आपका मन दु:खी रहता है. और आप अपना कार्य में ध्यान केंद्रित करने में कभी-कभी असफलता महसूस करते हैं.

सलाह: आपको आपकी सोच में बदलाव लाने की जरूरत है. आप उनको नहीं बदल सकते, पर अपने को बदल सकते हैं. इसलिए अपने में बदलाव लाइए और उनसे अच्छा व्यवहार कीजिए. जिससे उनको शर्मिंदगी कि वह आपके साथ क्या कर रहे हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement