मीन (Pisces):-
Cards:- Ace of Cups
जीवन में सकारात्मक बदलावों का स्वागत करने के लिए तैयार रहें. लंबे समय से अटका हुआ पैसा या सरकारी काम किसी अधिकारी की मदद से पूरा होगा. नौकरी के नए और बेहतर अवसर मिल सकते हैं. अविवाहितों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं. पदोन्नति का इंतजार खत्म होने की उम्मीद है. यदि कोई आपकी बुराई कर रहा है, तो उस पर बहस करने के बजाय खामोश रहना ही आपकी जीत होगी. पुरानी गलतियों को न दोहराने का संकल्प लें.
स्वास्थ्य: पिता की सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें, समय पर चेकअप कराएं.
आर्थिक स्थिति: पार्टनरशिप में मुनाफे को लेकर पारदर्शिता रखें, खुद हिसाब चेक करें.
रिश्ते: नए लोगों से मिलते समय अपने अंतर्मन की आवाज सुनें, अगर कुछ गलत लगे तो दूरी बना लें.