scorecardresearch
 

Meen Tarot Rashifal 25 April 2026: उधार दिया धन वापस मिल सकता है, फिजूलखर्ची से बचें

Aaj ka Meen (Pisces) Tarot Card Horoscope, 25 April 2026: कुछ लोग इन बदलावों से असहज रहेंगे, लेकिन खुलकर कुछ कह नहीं पाएंगे. आपके लिए जरूरी है कि आप परिस्थितियों को समझते हुए अपने कार्य समय पर और पूरी लगन से पूरा करें. जो लोग मेहनत और अनुशासन बनाए रखेंगे, वही आगे लाभ पाएंगे.

Advertisement
X
pisces horoscope
pisces horoscope

मीन राशि (Pisces)
Cards:- Seven of Wands

मीन राशि वालों के लिए यह समय साहस, आत्मविश्वास और अपने निर्णयों पर अडिग रहने का संकेत दे रहा है. आप किसी ऐसे फैसले को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसमें आपको दूसरों का समर्थन कम मिलता दिखाई दे सकता है. कई लोग आपकी सोच से सहमत नहीं होंगे, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं कि आपका मार्ग गलत है. इस समय आपको स्वयं पर भरोसा रखते हुए आगे बढ़ना होगा. अकेले चलते हुए भी यदि मन मजबूत रहेगा, तो सफलता अवश्य मिलेगी.

कार्यस्थल पर किसी प्रभावशाली व्यक्ति के आने से बड़े बदलाव संभव हैं. काम करने के तरीके, नियम या जिम्मेदारियों में परिवर्तन हो सकता है. कुछ लोग इन बदलावों से असहज रहेंगे, लेकिन खुलकर कुछ कह नहीं पाएंगे. आपके लिए जरूरी है कि आप परिस्थितियों को समझते हुए अपने कार्य समय पर और पूरी लगन से पूरा करें. जो लोग मेहनत और अनुशासन बनाए रखेंगे, वही आगे लाभ पाएंगे.

स्वास्थ्य: कार्यक्षेत्र में विवाद या तनावपूर्ण स्थिति से बचें. झगड़े या जल्दबाजी के कारण चोट लगने की संभावना है. सावधानी रखें.

आर्थिक स्थिति: किसी को दिया गया धन वापस आने में समय लग सकता है. फिजूलखर्ची से बचें और बजट बनाकर चलें.

रिश्ते: दांपत्य जीवन में मतभेद बढ़ सकते हैं. किसी एक को पहल करके बातचीत शुरू करनी होगी, तभी संबंधों में सुधार आएगा.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement