scorecardresearch
 

Meen Tarot Rashifal 18 February 2026: लेन-देन सोच समझकर करें, किसी कागजात पर बिना पढ़े हस्ताक्षर न करें

Aaj ka Meen (Pisces) Tarot Card Horoscope, 18 February 2026: रुके हुए कार्यों को धीमी गति से पुनः शुरू किया जा सकता है. किसी पुरानी संपत्ति का नवीनीकरण कर उसे व्यावसायिक संपत्ति में बदलने की रूपरेखा तैयार कर सकते हैं.

Advertisement
X
pisces horoscope
pisces horoscope

मीन (Pisces):-
Cards:- Six of swords

लंबे समय से रुकी हुई पदोन्नति स्थानांतरण के साथ प्राप्त हो सकती है. इस बात के चलते उच्च अधिकारी के साथ विवाद होने की संभावना हो सकती है. सामने वाला इस स्थानांतरण को वापस लेने पर सहमति नहीं दे रहा है. परिवार से दूर किसी ऐसे स्थान पर जा सकते हैं. इस स्थान से अनभिज्ञ होने के कारण तनाव हो सकता है. अतीत में घटी किसी घटना की यादें मानसिक स्वास्थ्य को खराब कर सकती हैं. चिकित्सक की सलाह पर इस समय स्थान परिवर्तन कर सकते हैं नए स्थान पर कुछ अच्छे लोगों से हुई मुलाकात जीवन में उत्साह को वापस ला सकती है. कार्यों के प्रति भी झुकाव महसूस करेंगे.

रुके हुए कार्यों को धीमी गति से पुनः शुरू किया जा सकता है. किसी पुरानी संपत्ति का नवीनीकरण कर उसे व्यावसायिक संपत्ति में बदलने की रूपरेखा तैयार कर सकते हैं. किसी मित्र के सहयोग से इस कार्य को अंजाम देने की कोशिश जल्द ही शुरू करेंगे. परिजनों का सहयोग आपके अंदर एक नया जोश और उमंग पैदा कर सकता है. ऐसा कोई कार्य नहीं करें. जो मानसिक शांति को खत्म कर दें. प्रिय के अलावा किसी अन्य व्यक्ति से संबंध रिश्तो में त्रिकोण बन सकता है. जो तीनों में से किसी को भी चैन से नहीं रहने देगा. 

स्वास्थ्य: खान पान में परहेज कर स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं. बढ़ते हुए वजन पर नियंत्रण करने का प्रयास करेंगे. 

आर्थिक स्थिति: पैसों का लेनदेन सोच समझ कर करें. किसी भी कागजात पर बिना पढ़े और समझे हस्ताक्षर न करें. 

Advertisement

रिश्ते: जो बीत गया उसका बोझ वर्तमान रिश्तो में ना डालें . इससे रिश्तो में टूटन आ सकती है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement