मीन
टेन ऑफ पेंटाकल्स
आज आप अपनी विरासत को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाने में सफल होंगे. घर के बड़े बुजुर्गों की बातों का ख्याल रखेंगे. नई शुरूआत करने में पिछली सीखों से लाभ लेने का प्रयास बनाए रखेंगे. महत्वपूर्ण बैठकों में शामिल होंगे. फाइनेंस प्रभावपूर्ण बनाए रखेंगे. परंपरागत विषयों पर फोकस रहेगा. व्यवस्था बेहतर बनाए रखेंगे.
अपनी जिम्मेदारियों को निभाएंगे. प्रशासनिक मामलों पर जोर देंगे. लेनदेन में स्पष्टता बनाए रहेंगे. व्यर्थ की बातों व अफवाहों में नहीं आएंगे. गहराई और लगन से कार्य करेंगे. सबके साथ मिलकर लक्ष्य पाने की राह में आगे बढ़ने की कोशिश रखेंगे. सूचनाओं के बेहतर इस्तेमाल में सफल रहेंगे. प्रबंध व्यवस्था का पालन बनाए रखेंगे.
स्वास्थ्य: सेहत से जुड़ी बातों केा गंभीरता से लेंगे. शारीरिक ऊर्जा बेहतर बनी रहेंगी. हल्की बातों केा अनदेखा करेंगे.
आर्थिक स्थिति: महत्वपूर्ण योजनाओं में सक्रियता लाएंगे. सोच समझकर खर्च करने की आदत बनाए रखेंगे. सम्मान पाएंगे.
रिश्ते: अपनों की खुशी में चार चांद लगाने में सफल होंगे. छोटे आपकी बात मानेंगे. सभी से संबंध मीठे रखेंगे.