scorecardresearch
 

तुला टैरो राशिफल 26 July 2022: दाम्पत्य जीवन में हो सकती है कहा-सुनी, फिटनेस का ध्यान रखें

26 July 2022 Libra Tarot Horoscope (तुला टैरो राशिफल) Today: लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज अच्छी खबर मिल सकती है. आज इस राशि वालों के रुके हुए सारे काम पूरे होंगे. आज आप कोई नया व्यापार शुरु कर सकते है, ध्यान रहे अगर भागेदारी में कोई काम करने जा रहे है तो पेपर वर्क करते समय सतर्क रहे.

Advertisement
X
26 July 2022 Libra Tarot Horoscope (तुला टैरो राशिफल) Today
26 July 2022 Libra Tarot Horoscope (तुला टैरो राशिफल) Today

तुला The star

रा री रु रे रो ता ती तू ते

 
आज का दिन बेहतरीन रहेगा. आज कामकाज की दृष्टि से संतुलन बना रहेगा भाग्य आपका पूरा साथ देगा. कार्यक्षेत्र में छोटे वाद विवादों को नज़रअंदाज़ करें. लम्बे समय से नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज अच्छी खबर मिल सकती है. आज इस राशि वालों के रुके हुए सारे काम पूरे होंगे. आज आप कोई नया व्यापार शुरु कर सकते है, ध्यान रहे अगर भागेदारी में कोई काम करने जा रहे है तो पेपर वर्क करते समय सतर्क रहे. 

व्यवसाय को बढ़ाने के बारे में प्लानिंग कर सकते है. निवेश के दृष्टिकोण से आज का दिन बेहद फलदायी रहेगा. शेयर मार्किट में फायदा हो सकता है कोशिश करें निवेश से पहले किसी से सलाह मश्वरा ज़रूर करें.  पारिवारिक मेल जोल बढ़ेगा. पिता के साथ सम्बन्ध अच्छे होंगे आज दिन की शुरुआत किसी बड़े के आशीर्वाद के साथ ही करे. माता के स्वस्थ्य को लेकर चिंताएं बढ़ सकती है,उनके सिरहाने पर एक लोटे में जल भरकर ज़रूर रखे सुबह उसे किसी पौध में डाल दे.  

दाम्पत्य जीवन में कहा सुनी हो सकती है लेकिन बहुत समय के लिए नाराज़गी नहीं रहेगी.  प्रेम संबंधों में स्थिरता रहेगी.  पुराने किसी मित्र से मिलने का मौका मिल सकता है और आप उस समय का भरपूर आनंद भी उठाएंगे. अगर शादी के लिए किसी को प्रस्ताव देना चाहते है तो आज का दिन उत्तम फलदायी रहेगा. सेहत के नज़रिये से सर दर्द की शिकायत हो सकती है लेकिन शाम तक आराम मिल जाएगा. आज अचानक रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है जिसकी वजह से आपके कुछ कार्य अधूरे भी रह सकते है. कोशिश करें आज हर काम को प्लानिंग के साथ ही करें.  खान पीन की तरफ रझान बढ़ेगा लेकिन फिटनेस का ध्यान रखना आज ज़रूरी रहेगा.  

Advertisement

उपाय : शिव रक्षा स्त्रोत का पाठ करें
 
शुभ रंग : हल्का गुलाबी

शुभ अंक : 12

 

Advertisement
Advertisement