scorecardresearch
 

Tula Tarot Rashifal 28 April 2026: करियर में तरक्की होगी, पदोन्नति जैसे शुभ समाचार मिल सकते हैं

Aaj ka Tula (Libra) Tarot Card Horoscope, 28 April 2026: मित्र, सहयोगी और परिवार के लोग आपकी सफलता से खुश नजर आएंगे. परिवार ने हर मोड़ पर आपका साथ दिया है, भले ही आप व्यस्तता के कारण उन्हें समय न दे पाए हों.

Advertisement
X
libra horoscope
libra horoscope

तुला राशि
Cards:- Nine of Cups

तुला राशि वालों के लिए  बहुत शुभ संकेत दे रहा है. यह कार्ड इच्छापूर्ति, संतोष और सफलता का प्रतीक माना जाता है. लंबे समय से जिस काम के लिए आप मेहनत कर रहे थे, अब वह पूरा होता नजर आ रहा है.

आपने साहस और आत्मविश्वास के साथ जिस लक्ष्य की शुरुआत की थी, अब उसका परिणाम आपके पक्ष में आ सकता है. यह समय उपलब्धियों का है. आपकी मेहनत को पहचान मिलने वाली है.

मित्र, सहयोगी और परिवार के लोग आपकी सफलता से खुश नजर आएंगे. परिवार ने हर मोड़ पर आपका साथ दिया है, भले ही आप व्यस्तता के कारण उन्हें समय न दे पाए हों.

घर में मांगलिक कार्य, नई नौकरी या पदोन्नति जैसे शुभ समाचार मिल सकते हैं. परिस्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में होती दिखाई दे रही हैं.

Advertisement

सलाह: परिवार से दूरी या मनमुटाव हो तो बातचीत से दूर करें. अपनों का साथ सबसे बड़ी ताकत होता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement