तुला (Libra):-
Cards:- Six of swords
कुछ यात्राएं किसी व्यक्तिगत मामले के चलते कर सकते हैं. इस समय आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है. जीवन में इस समय उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है. जीवनसाथी मानसिक अपमान का आरोप लगा सकता है. जिसके चलते न्यायालय तक जाना पड़ सकता है. इस स्थिति में खुद को अपमानित महसूस कर सकते है. परिजनों से दूर किसी अन्य स्थान पर जा सकते है. खुद को असहाय महसूस कर सकते हैं. इस समय जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय न लें. मानसिक रूप से परेशानी में गलत निर्णय ले सकते है. परिवार में चल रहा विवाद आहत कर सकता हैं. जिसके चलते आप अभी सबसे दूर जा सकते हैं. कार्य क्षेत्र में कुछ बदलाव आ सकते हैं. जिसके चलते सभी लोगों को कुछ समय के लिए दूसरे स्थान पर स्थानांतरित किया जा सकता हैं. व्यवसाय में इस समय काफी नुकसान हो रहा हैं. किसी आर्थिक सलाहकार की मदद से व्यवसाय को सही करने का प्रयास करेंगे. कार्यक्षेत्र में किसी वजह से कार्य अटक सकता है. प्रेम प्रसंग के बारे में ज्यादा लोगों से बातें न करें. अपने दिमाग को ठंडा रखें. खाली समय का सदुपयोग करें.
स्वास्थ्य: जीवनसाथी की खराब तबीयत का असर कामकाज में पड़ सकता है.
आर्थिक स्थिति: खर्चों की अधिकता के चलते किसी मित्र से कर्ज मांग सकते है.
रिश्ते: परिजनों से अनबन हो सकती है. अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें.