scorecardresearch
 

Tula Tarot Rashifal 14 February 2026: मान सम्मान को बनाए रखें,धैर्य और संयम से काम लें

Aaj ka Tula (Libra) Tarot Card Horoscope, 14 February 2026: सही वक्त आने पर सभी कार्य अपने आप ही सही होने लगेंगे.इस बात का विश्वास रखें.अपने धैर्य और संयम को जरा सी भी तकलीफ आने पर ना छोड़े.

Advertisement
X
libra horoscope
libra horoscope

तुला (Libra):-
Cards:-Justice

प्रेम संबंध:किसी गलतफहमी के चलते प्रिय के साथ रिश्ते बिगड़ चुके है.इस समय इस रिश्ते को सुधारने की पहल कर सकते है.

राशिफल:- किसी मुकदमे के फैसले को लेकर चिंतित हो सकते है.लंबे समय से इस फैसले का इंतजार करते आये है.परिवार में संपत्ति को लेकर उत्पन्न हुआ छोटा सा विवाद अब कोर्ट कचहरी में जा सकता है. सामने वाला पक्ष  इस फैसले को अपने पक्ष में कर सकता हैं.इस समय थोड़ा सजग रहें.किसी भी गलत कागजात पर बिना पढ़े और समझे हस्ताक्षर न करें.प्रेम सम्बन्ध को लेकर परिजन अभी सहमति नहीं दे रहे हैं

अपने परिजनों को आश्वस्त कर सकते हैं.कि आने वाला व्यक्ति अपनी योग्यता और व्यवहार के चलते आपके साथ हर तरह से सहयोग करेगा. जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें.सही वक्त आने पर सभी कार्य अपने आप ही सही होने लगेंगे.इस बात का विश्वास रखें.अपने धैर्य और संयम को जरा सी भी तकलीफ आने पर ना छोड़े.

Advertisement

स्वास्थ्य: पैरों के घुटनों के नीचे कुछ समय से दर्द का अनुभव कर रहे हैं.कुछ घरेलू उपचार कर इस दर्द को कम करने का प्रयास कर सकते हैं.

आर्थिक स्थिति: यदि किसी कार्य में सामने वाला आपसे पैसे की मांग करता है या फिर किसी कार्य को करते समय कोई व्यक्ति आपको धन देने का प्रयास करता है.तो ऐसी स्थिति में उसे कार्य को न करें.

रिश्ते: अपने बड़े बुजुर्गों के मान सम्मान  को बनाए रखें. ये लोग सिर्फ अच्छे व्यवहार और सम्मान की उम्मीद करते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement