तुला (Libra):-
Cards:- Two of cups
किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है. कुछ ऐसे लोगों से मित्रता हो सकती है. जिनका समाज में अच्छा रुतबा बना हुआ है. राजनीति में कदम रखने की इच्छा पूरी करने का प्रयास कर सकते हैं. कुछ समय आत्म चिंतन में जरूर बिताए. इससे मानसिक सुकून मिलेगा. सामने वाले की बातों को हमेशा अनसुना ना करें. यदि किसी स्थिति में तनाव बढ़ता हुआ नजर आ रहा है. तो उस स्थिति में कोई भी प्रतिक्रिया न दें. भाइयों के साथ चल रहे विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें. विद्यार्थियों को अपने चीजों को संभाल कर रखना की आदत बनाना चाहिए.
दांपत्य जीवन में छोटी-छोटी चीजों को नजरअंदाज करें. दूसरों से ज्यादा उम्मीद रखने की जगह अपने व्यवहार में बदलाव लाया जा सकता है. बातचीत करते समय नकारात्मक शब्दों का इस्तेमाल कम से कम करें . इससे सामने वाले से संबंध बिगड़ सकते हैं. यदि साझेदारी में कोई नया काम शुरू करने का विचार कर रहे हैं . तो समय उत्तम है. किसी के साथ साझेदारी करते समय लाभ और हानि दोनों पक्षों पर अच्छे से विचार अवश्य करें. अपरिचित व्यक्ति के साथ ज्यादा तालमेल ना बढ़ाएं. सामने वाले को कोई भी ऐसी जानकारी ना दें. जो निजी या गोपनीय हो. जरूरत से ज्यादा वाचलता मुश्किल में फंसा सकती है. चुप रह के सामने वाले की बात को समझने का प्रयास करना चाहिए.
स्वास्थ्य: बढ़ते हुए वजन को नियंत्रण करने का प्रयास करें. सही खान-पान इस समस्या में सुधार ला सकता है.
आर्थिक स्थिति: लेनदेन के मामले में सतर्कता बनाए रखें. खर्चों को सीमित करें.
रिश्ते: पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है. बचपन की यादों को ताजा कर सकते हैं.