scorecardresearch
 

आज 22 जनवरी 2024 का तुला राशिफल (Libra Horoscope): महत्वपूर्ण कार्यों में जल्दबाजी न दिखाएं, आकस्मिक घटनाक्रम से कार्य प्रभावित हो सकते हैं

अनजानों से दूरी रखें. नियमों की अनदेखी से बचें. बहस में न पड़ें. सोच विचारकर आगे बढ़ने का समय है. शारीरिक संकेतों को नजरअंदाज न करें. ठगों से बचें. जोखिमपूर्ण प्रयासों से बचें. घर परिवार का सहयोग बना रहेगा. संतुलित व्यवहार रखेंगे. अनुशासन अपनाएंगे.

Advertisement
X
तुला राशिफल
तुला राशिफल

तुला- व्यवस्था के प्रति सजगता संवार का भाव रखें. महत्वपूर्ण कार्यों में जल्दबाजी न दिखाएं. आकस्मिक घटनाक्रम से कार्य प्रभावित हो सकते हैं. अपनों के सुझावों पर ध्यान दें. सेहत से समझौता न करें. अनजानों से दूरी रखें. नियमों की अनदेखी से बचें. बहस में न पड़ें. सोच विचारकर आगे बढ़ने का समय है. शारीरिक संकेतों को नजरअंदाज न करें. ठगों से बचें. जोखिमपूर्ण प्रयासों से बचें. घर परिवार का सहयोग बना रहेगा. संतुलित व्यवहार रखेंगे. अनुशासन अपनाएंगे.

धनलाभ- विविध मामलों में स्मार्ट डिले की नीति बनाए रखें. उपलब्ध अवसरों भुनाने का प्रयास बनाए रहेंगे.तैयारी के साथ आगे बढ़ेंगे. निजी मामलों पर फोकस रहेगा. कार्य व्यापार सामान्य बनेगा. सहजता बनाए रखेंगे. आर्थिक मामले मिश्रित रहेंगे. दूरदर्शिता बढ़ाएंगे. उधार से बचेंगे. मितभाषी रहेंगे. शोधकार्य से जुड़े रह सकते हैं. धैर्य बनाए रखेंगे. शुभचिंतकों की सीख सलाह बनाए रखेंगे. दबाव में न आएं.

प्रेम मैत्री- उचित अवसर का इंतजार करें. प्रेम संबंधों में बड़प्पन दिखाएं. संबंधों में स्पष्ट रहें. भावुकता से बचें. अपनों की सूझबूझ समझ सहायक होगी. सावधानी से आगे बढ़ें. भेंटवार्ता में समय दें. मित्र सहयोगी होंगे. परिजनों का भरोसा बनाए रखें. मन के मामलों में जिद से बचें.

स्वास्थ्य मनोबल- सात्विकता रखें. बड़ा सोचें. स्वास्थ्य संकेतों के प्रति सजग रहें. संवेदनशीलता बनाए रहेंगे. खानपान संवारेंगे. मनोबल ऊंचा बनाए रखें.

Advertisement

शुभ अंक : 2 4 और 6

शुभ रंग : दूधिया

आज का उपाय : देवाधिदेव महादेव शिवशंकर की पूजा वंदना अभिषेक करें. ओम् नमः शिवाय व ओम् सों सोमाय का जाप करें. व्रत संकल्प रखें. सहनशील रहें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement