सिंह (Leo):-
Cards:- Eight of wands
किसी अटके हुए काम के पूरा होने से मानसिक शांति मिलेगी. दोस्त के निजी जीवन की समस्याओं को सुलझाने में मदद कर सकते हैं. आज के दिन योजना बनाकर काम करना ही आपको सफलता दिलाएगा. प्रॉपर्टी के कारोबारियों के लिए समय बहुत लाभकारी है, बड़े सौदे हाथ लग सकते हैं.
नए निर्णय लेते समय शांत रहें और बाहरी लोगों को अपनी लाइफ पर हावी न होने दें. अचानक आए किसी बड़े खर्च से बजट हिल सकता है, इसलिए फिजूलखर्ची रोकें. कोई भी सूचना मिलने पर तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें, पहले उसकी सच्चाई जांच लें. अपनी समस्याओं का हल खुद निकालने की कोशिश करें.
स्वास्थ्य: ज्यादा देर खड़े रहने से पैरों में दर्द हो सकता है, समय-समय पर आराम करें.
आर्थिक स्थिति: बच्चों की पढ़ाई के लिए धन का प्रबंध करना पड़ सकता है.
रिश्ते: जीवनसाथी को समय दें, इससे उनकी नाराजगी खत्म होगी.