scorecardresearch
 

Singh Tarot Rashifal 17 April 2026: आर्थिक और पारिवारिक स्थिति को किसी के साथ न करें साझा, व्यावसायिक गतिविधियों में बदलाव न करें

Aaj ka Singh (Leo) Tarot Card Horoscope, 17 April 2026: किसी भी स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया न दें. पहले अच्छे से सोच समझे. फिर कोई प्रतिक्रिया दें. दूसरों की होड़ न करें. जो पास है, उसी में खुश  रहें.  

Advertisement
X
leo horoscope
leo horoscope

सिंह (Leo):-
Cards:- Seven of Cups 

इस समय व्यावसायिक गतिविधियों में बदलाव न करें. जैसी वर्तमान में गतिविधियां चल रही है. अभी उनको वैसा ही चलने दें.  बदलाव कि योजना को कुछ समय के लिए स्थगित किया जा सकता है. परिवार में किसी आवश्यक कार्य में व्यस्त होने के चलते कार्य क्षेत्र में ज्यादा समय नहीं दे सकते है. इस बात से उच्च अधिकारी की नाराजगी सहन करना पड़ सकती है. संभव हैं, कि कुछ अच्छे अवसर हाथ से निकल जाएं. इस समय किसी के बातों के प्रलोभन में ना आएं. यदि कहीं पैसा देकर नौकरी की प्राप्ति होने की उम्मीद सामने वाला जगा रहा है. तो पहले अच्छे से जांच पड़ताल करें. अजनबी लोगों के साथ ज्यादा मेलजोल न करें. अपनी आर्थिक और पारिवारिक स्थिति को बहरीन लोगों के साथ साझा न करें. कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर व्यवस्थित करें. कुछ कार्यों की सफलता से संतुष्टि प्राप्त नहीं हो रही है. उन कार्यों का पुनः अवलोकन किया जा सकता है.  समय रहते कार्य पद्धति  में सुधार करें. पारिवार में सदस्यों के बीच संतुलन बनाए रखें. किसी की कही सुनी बातों पर विश्वास न करें. किसी भी स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया न दें. पहले अच्छे से सोच समझे. फिर कोई प्रतिक्रिया दें. दूसरों की होड़ न करें. जो पास है, उसी में खुश  रहें.  

Advertisement

स्वास्थ्य: सांस लेने में समस्या महसूस कर रहे हैं इस समय ठंडी चीजों से परहेज रखें. 

आर्थिक स्थिति: माता के साथ कीमती वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं. घूमने फिरने में अच्छा धन खर्च हो सकता है. 

रिश्ते: अपनी महिला मित्र के साथ  कार्य करते समय किसी दूसरे शहर जाने का अवसर मिल सकता है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement