scorecardresearch
 

Singh Tarot Rashifal 13 April 2026: आय-व्यय के बीच तालमेल बनाकर चलें, आर्थिक संकट होगा दूर

Aaj ka Singh (Leo) Tarot Card Horoscope, 13 April 2026: बाहरी लोगों को अपने फैसलों पर हावी न होने दें. इस समय अचानक से कोई बड़ा खर्च सामने आने से आर्थिक स्थिति थोड़ी गड़बड़ा सकती है. आय और व्यय के बीच तालमेल बनाकर चलते हैं.

Advertisement
X
leo horoscope
leo horoscope

सिंह (Leo):-
Cards:- Eight of wands

किसी मनचाही कार्य के पूरे होने से मन में सुकून और खुशी रहेगी. इस समय करीबी मित्र के वैवाहिक जीवन में अलगाव जैसी स्थिति बन सकती है. दोनों पक्ष को समझने का प्रयास करेंगे. यह समय योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने की सलाह देता है. सोच समझकर कार्यों को व्यवस्थित करते है. तो प्रणाम सकारात्मक होंगे. इस बात के लिए निश्चिंत रहें. संपत्ति से संबंधित कार्य करने वाले लोगों के लिए समय उत्तम है. उन्हें अच्छे लाभदायक अवसर प्राप्त हो सकेंगे. कुछ नए फैसले लेने पड़ सकते हैं. इन फैसलों को लेते समय धैर्य और संयम से सभी स्थितियों पर विचार करें.

बाहरी लोगों को अपने फैसलों पर हावी न होने दें. इस समय अचानक से कोई बड़ा खर्च सामने आने से आर्थिक स्थिति थोड़ी गड़बड़ा सकती है. आय और व्यय के बीच तालमेल बनाकर चलते हैं. तो स्थिति को नियंत्रित करना मुश्किल नहीं होगा. कुछ सूचनाओं तेज गति से सामने आ सकती हैं . इन सूचनाओं पर सोच समझ कर प्रतिक्रिया करें. किसी की कहीं हुई बात पर तुरंत प्रतिक्रिया न दें. स्वयं के लिए वक्त निकाले. अपनी परेशानियों का निराकरण स्वयं करने का प्रयास करना बेहतर होगा. 

स्वास्थ्य: लंबे समय तक खड़े रहकर कार्य करने के कारण पैरों में काफी दर्द महसूस होने लगा है. कार्यों के बीच में पैरों को आराम दें. 

आर्थिक स्थिति: संतान की विदेश में शिक्षा के लिए धन की व्यवस्था कर सकते हैं. 

रिश्ते: जीवनसाथी के साथ कुछ अच्छा समय व्यतीत करेंगे. इससे सामने वाले की नाराजगी दूर हो सकती है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement