सिंह (Leo):-
Cards:- The Moon
प्रिय के साथ रिश्ते का खत्म होना मानसिक स्थिति को बिगाड़ सकता है.सामने वाले की बेवफाई इस रिश्ते को खत्म कर सकती है.इस समय किसी मित्र की मदद इस स्थिति से उभरने में सहायक हो सकती है.जल्द ही जीवन में नए बदलाव महसूस कर सकते हैं.पुरानी यादों को जीवन से निकलने का प्रयास करें.निर्णय लेते समय दूसरों की दखलअंदाजी को सीमित कर सकते हैं.जल्दबाजी या हड़बड़ीपन में कार्यों को पूरा करने का प्रयास न करें.किसी कार्य की असफलता से आत्मविश्वास में कमी ना आने दे पुनः प्रयास करें.सफलता जरूर प्राप्त होगी.
इस बात का विश्वास बनाए रखें.कठिन से कठिन स्थितियों में भी ईश्वर का हाथ ना छोड़े.ईश्वर पर आस्था और विश्वास कठिन परिस्थितियों से बाहर निकलने का संबल प्रदान करती है.लोगों की बातों को अनसुना करें.कार्यों को पूरा करते समय सावधानी बनाए रखें.आसपास के वातावरण से सजग रहे.ऐसे लोगों से रिश्ते सीमित रखें.जिनकी सोच परंपरावादी और नकारात्मकता से भरपूर है.बड़े बुजुर्ग लोगों का सम्मान करें.समय-समय पर उनके अनुभव लिए जा सकते हैं.किसी भी कागजात पर हस्ताक्षर करने से पूर्व उसको अच्छे से जांच परख कर लें.जरा भी संदेह होने पर कार्य को कुछ समय के लिए टाला जा सकता है.यात्राओं के दौरान अजनबी लोगों से ज्यादा मेल जोल न बढ़ाएं.
स्वास्थ्य: वजन का बढ़ना कई बीमारियों को साथ लेकर आ सकता है.खान-पान पर नियंत्रण रखें नियमित व्यायाम करें.
आर्थिक स्थिति: किसी को उधार देते समय लिखा पढ़ी अवश्य कर ले.इससे रिश्तो के खराब होने की संभावना कम हो सकती है.
रिश्ते: दांपत्य जीवन में बढ़ रही कड़वाहट को समझने का प्रयास कर सकते हैं.सामने वाले की भावनाओं को समझने की कोशिश करें.