सिंह राशि (Leo)
Cards: Four of Wands
यह समय खुशियों और उपलब्धियों का संकेत दे रहा है. विवाह या सगाई से जुड़ी इच्छा पूरी हो सकती है, और प्रेम संबंधों में भी स्थिरता आएगी. नौकरी में पदोन्नति या वेतन वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा. जीवनसाथी के साथ मिलकर नया काम शुरू करने की योजना सफल हो सकती है. हालांकि, पिछले कुछ समय की परेशानियों का असर मानसिक रूप से महसूस हो सकता है, लेकिन धैर्य और मेहनत से आप इन चुनौतियों को पार कर लेंगे. संपत्ति खरीदने का सपना भी साकार हो सकता है.
सफलता मिलने के बाद व्यवहार में विनम्रता बनाए रखना जरूरी है, क्योंकि अहंकार रिश्तों में दूरी ला सकता है. लोगों को प्रभावित करने की चाह बढ़ सकती है, लेकिन सच्चाई और सरलता ही आपको आगे बढ़ाएगी. अपने काम समय पर पूरा करें और बुजुर्गों का सम्मान करें. किसी भी व्यक्ति पर आंख बंद करके भरोसा न करें, पहले उसकी नीयत समझें. बीती बातों को याद कर दुखी होने से बचें और आगे की ओर ध्यान दें.
स्वास्थ्य: माता के स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिल सकता है, लेकिन आंखों से जुड़ी परेशानी को नजरअंदाज न करें.
आर्थिक स्थिति: पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है, साथ ही नई संपत्ति लेने का योग बन रहा है.
रिश्ते: मनचाहा जीवनसाथी मिलने के संकेत हैं, और दांपत्य जीवन में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी.