सिंह (Leo):-
Cards:-Queen of wands
आप किसी ऐसी महिला के झांसे में आ सकते हैं जो सफलता दिलाने के नाम पर आपको अंधविश्वास के जाल में फंसा सकती है. जल्द ही आपको समझ आएगा कि वह सिर्फ आपकी भावनाओं से खेलकर पैसे वसूलना चाहती है. इस कठिन परिस्थिति में परिवार की कोई बुजुर्ग महिला आपका साथ देगी और आपको इस जाल से बाहर निकालेगी. जरूरत पड़ने पर आपको कानूनी मदद या पुलिस का सहारा भी लेना पड़ सकता है.
स्वास्थ्य: ईर्ष्यावश कोई आपको नुकसानदेह चीज खिला सकता है, जिससे गले में तकलीफ की संभावना है.
आर्थिक स्थिति: अपनी आय और वित्तीय स्थिति के बारे में गुप्त जानकारी दूसरों को न दें.
रिश्ते: उन लोगों से दूरी बनाकर रखें जो सामने मित्र बनते हैं लेकिन पीठ पीछे षड्यंत्र रचते हैं.