सिंह - करीबी प्रसन्न और प्रभावित रहेंगे. प्रतिष्ठित व जिम्मेदार लोगों से भेंट होगी. चहुंओर इच्छित वातावरण का लाभ उठाएंगे. सृजनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा. प्रयासों में अनुकूलन रहेगा. कार्य व्यापार संवार लेंगे. हितप्रद अनुबंध बनेंगे. सभी का साथ सहयोग पाएंगे. रचनात्मक अवसरों को भुनाएंगे. सकारात्मक समय का लाभ उठाएंगे. आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा. अपना पक्ष रख पाएंगे. प्रतिभा प्रदर्शन बेहतर बना रहेगा. कार्यक्षेत्र में उचित प्रस्ताव मिलेंगे. प्रियजनों के संग भ्रमण पर जाएंगे.
नौकरी व्यवसाय- करियर कारोबार में नवाचार बढ़ाएंगे. लक्ष्य के प्रति समर्पित रहेंगे. तथ्यों पर जोर देंगे. कार्यक्षेत्र में समय देंगे. आशंका से मुक्त रहेंगे. कामकाज में उत्साह दिखाएंगे. वित्तीय लाभ संवरेगा.
धन संपत्ति- वित्तीय विषयों में सक्रियता आएगी. महत्वपूर्ण मामलों में पराक्रम बनाए रखेंगे. सूझबूझ व स्पष्टता बढे़गी. साझा प्रयास बेहतर बनाए रखेंगे. आर्थिक मामलों को बढावा देंगे. योजनानुरूप आगे बढ़ेंगे.
प्रेम मैत्री- प्रेम और स्नेह के विषयों में मधुरता रहेगी. मित्रवर्ग पर फोकस बनाए रखेंगे. आपसी विश्वास में वृद्धि होगी. रिश्ते सुखकर रहेंगे. व्यवहार बेहतर बना रहेगा. संबंधों में सकारात्मकता रहेगी. अनुभवियां की सलाह रखेंगे. प्रियजनों से नजदीकियां बढ़ेंगी. भेंटवार्ता में पहल बनाए रखेंगे. रिश्तों को बल मिलेगा.
स्वास्थ्य मनोबल- सरलता बढ़ाए रखेंगे. आधुनिक गतिविधियों से जुड़ेंगे. आत्मविश्वास से आगे बढ़ेंगे. सीख सलाह बढ़ाएंगे. संवाद में बेहतर रहेंगे. व्यक्तित्व प्रभावी रहेगा.
शुभ रंग : गहरा गुलाबी
शुभ अंक : 1 2 3 और 7
आज का उपाय : देवों के देव महादेव शिवशंकर की पूजा वंदना करें. ओम् नमः शिवाय एवं ओम् सोम् सोमाय नमः का जाप करें. नवीनता बढ़ाएं.