सिंह - सृजनात्मक कार्य करने की सोच रहेगी. करीबियों से सहयोग बढ़ाएंगे. सहकार की भावना रहेगी. महत्वपूर्ण प्रयासों को गति देंगे. सूझबूझ व बड़प्पन से काम लेंगे. साज सज्जा बनाए रहेंगे. आधुनिक मामलों में गति आएगी. उन्नति और विस्तार पर जोर होगा. प्रतिस्पर्धा का भाव बनाए रखेंगे. प्रदर्शन प्रभावशाली बना रहेगा. कला कौशल से सभी प्रभावित होंगे. रचनात्मक कार्योंं से जुड़ेंगे. सुख सौख्य में वृद्धि होगी. योजनानुसार कार्य गति रखेंगे. आशंकाएं कम होंगी.
नौकरी व्यवसाय - पेशेवरों की साख व लोकप्रियता बढ़ेगी. सामंजस्य से आगे बढ़ेंगे. कार्य व्यापार बेहतर रहेगा. लक्ष्य पर फोकस बनाए रहेंगे. नीति नियमों का पालन करेंगे. कारोबार में तेजी दिखाएंगे. कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रहेगी.
धन संपत्ति- इच्छित लाभ संभव है. कार्य व्यापार में पहल रखेंगे. आर्थिक गतिविधयों में बेहतर करेंगे. सफलता से साहस बढ़ेगा. लाभ प्रतिशत संवार पाएगा. आर्थिक मामलों जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचेंगे. जिम्मेदारी लेंगे.
प्रेम मैत्री- सब से अपनापन और स्नेह दिखाएंगे. सहकारिता का भाव बढ़ेगा. घर में हर्ष आनंद बनाए रहेंगे. चर्चा व संवाद में समय देंगे. परिजन प्रसन्न होंगे. स्नेह विश्वास को मजबूती मिलेगी. प्रियजनों संग समय बिताएंगे. भावनात्मक संतुलन बढ़ेगा. प्रेम संबंधों में सहजता रहेगी. खुशियां को अपनों से बांटेंगे.
स्वास्थ्य मनोबल- भावनात्मक सहजता रहेगी. पारिवारिक पक्ष सबल होगा. सूझबूझ से काम लेंगे. अवसर का इंतजार करेंगे. तेजी बनाए रखेंगे. स्वास्थ्य सुधार लेगा.
आज का उपाय : भगवान भास्कर आदित्य सूर्यदेव की पूजा वंदना करें. अर्घ्य दें. ओम् सूर्याय नमः का जाप करें. लीक से हटकर सोचें.
शुभ अंक : 1, 4 और 7
शुभ रंग : गहरा गुलाबी