आवश्यक कार्यों में धैर्य से काम लें. अनजान लोगों से संपर्क बढ़ाने में जल्दबाजी न दिखाएं. परिजनों की सीख पर ध्यान दें. व्यक्तिगत मामलों में सजगता बनाए रहें. भेंटवार्ता के लिए समय लेकर जाएंगे. परिवार में सुख सौख्य रहेगा. परिजनों का साथ समर्थन पाएंगे. अप्रत्याशित घटनाक्रम रह बना सकता है. सीख सलाह से आगे बढ़ेंगे. करीबियों का सहयोग बना रहेगा. जिम्मेदारों के प्रति विश्वास बनाए रखें. आवश्यक कार्यों पर फोकस बढाएं. लेनदेन में स्पष्ट रहें. सूझबूझ और सजगता रखें.
नौकरी व्यवसाय- कार्यव्यवस्था पर जोर बनाए रखें. पेशेवर मामलों की प्राथमिकता सूची रखें. स्मार्ट डिले की नीति अपनाएं. शोध से जुड़ सकते हैं. सावधानी से आगे बढ़ें. कारोबार में सावधानी बनाए रखें.
धन संपत्ति- आर्थिक लेनदेन में ढिलाई न बरतें. हस्तक्षेप से बचेंगे. जिम्मेदारों की आज्ञा अनुपालन बढ़ाएं. आर्थिक अनुशासन पर ध्यान दें. संग्रह संरक्षण में सहज रहेंगे. निर्णय लेने में उतावली न करें.
प्रेम मैत्री- मन के मामलों में सहज रहें. अन्य का दबाव बना रह सकता है. असहज स्थिति का सामना करना पड़ सकता है. व्यवहार में विनम्रता बनाए रहें. संबंधों में सरलता रखें. चर्चा संवाद में धीरज दिखाएं. भावनात्मक विषयों में पहल से बचें. सबको साथ लेकर चलें. भेंट के अवसर बढ़ेंगे. संवाद में सूझबूझ बढ़ाएं.
स्वास्थ्य मनोबल- निजता पर जोर बनाए रखें. स्वास्थ्यगत मामलों में सजगता रखेंगे. खानपान पर ध्यान दें. व्यक्तिगत खर्च बढ़ सकता है.
आज का उपाय: भगवान श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. ओम् गं गणपतये नमः एवं ओम् बुं बुधाय नमः का जाप करें. विवेक बढ़ाएं.
शुभ अंक : 1, 4 और 5
शुभ रंग : पिस्ता कलर