scorecardresearch
 

Kal Ka Rashifal 17 May 2026: कल कुंभ राशि वालों को होगा बड़ा लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

Kal Ka Rashifal 17 May 2026: व्यापार में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है. काफी समय से रुका हुआ पैसा भी आपको वापस मिल सकता है. आज यात्रा के अच्छे योग बन रहे हैं, लेकिन ध्यान रखें कि जल्दबाजी में कोई भी कदम न उठाएं.

Advertisement
X
कल का राशिफल 17 मई 2026 (Photo: ITG)
कल का राशिफल 17 मई 2026 (Photo: ITG)

मेष राशिफल (Aries Horoscope)
मेष राशि के जातकों को आज अपनी सेहत और जेब दोनों का खास ख्याल रखना होगा, क्योंकि आपके खर्चे अचानक बढ़ सकते हैं. कार्यक्षेत्र में आज किसी भी तरह के बड़े निवेश से बचें, नहीं तो व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है. कोई भी बड़ा फैसला लेते समय परिवार की सलाह जरूर लें, क्योंकि आज लोगों से वैचारिक मतभेद होने की आशंका बनी हुई है. सेहत के मामले में लापरवाही बिल्कुल न बरतें.
शुभ रंग - सफेद
शुभ अंक - 9
आज का उपाय - किसी गरीब को दूध का दान करें.

वृष राशिफल (Taurus Horoscope)
वृष राशि वालों के लिए आज का दिन तरक्की and आर्थिक मजबूती लेकर आ रहा है. आपके करियर में सुधार का एक बहुत ही मजबूत योग बना हुआ है, जिससे नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. व्यापार में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है. काफी समय से रुका हुआ पैसा भी आपको वापस मिल सकता है. आज यात्रा के अच्छे योग बन रहे हैं, लेकिन ध्यान रखें कि जल्दबाजी में कोई भी कदम न उठाएं.
शुभ रंग - भूरा
शुभ अंक - 6
आज का उपाय - शिवजी को जल और दूध अर्पित करें.

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मानसिक रूप से काफी राहत देने वाला रहेगा. ऑफिस या कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता यानी लीडरशिप की सराहना होगी. आपके रुके हुए काम गति पकड़ेंगे. पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी का हर मोड़ पर पूरा सहयोग मिलेगा.  लंबे समय से चल रहे कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको सफलता हासिल होगी. हालांकि, व्यापारिक फैसले लेते समय और अपनी सेहत को लेकर थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है.
शुभ रंग - केसरिया
शुभ अंक - 5
आज का उपाय - किसी गरीब को चावल का दान करें.

Advertisement

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)
कर्क राशि वालों के लिए आज किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है, जिससे आपकी बनाई हुई योजनाएं सफल होंगी. कार्यक्षेत्र और व्यापार में आज लाभ का एक बहुत बढ़िया योग बन रहा है. सामाजिक जीवन में कहीं से कोई शुभ समाचार मिल सकता है.  मित्रों की मदद से आपके कई बड़े काम आसानी से बन जाएंगे. बस आपको स्वभाव में आ रहे अचानक क्रोध और इगो से बचना होगा.
शुभ रंग - सफेद
शुभ अंक - 2
आज का उपाय - शिवलिंग पर जल और दूध अर्पित करें.

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)
सिंह राशि वालों को आज संतान और शिक्षा से जुड़े मामलों में थोड़ा सोच-समझकर कदम बढ़ाना होगा. किसी दूर रहने वाले प्रियजन से आज कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, लेकिन संतान की हरकतों या पढ़ाई को लेकर मन में थोड़ी चिंता रह सकती है. शिक्षा के क्षेत्र में कोई भी फैसला जल्दबाजी में न करें . व्यापार में आज बड़ा निवेश करने से पूरी तरह बचें. सेहत में भी उतार-चढ़ाव आ सकता है, इसलिए सावधानी बरतें.
शुभ रंग - गुलाबी
शुभ अंक - 1
आज का उपाय - किसी गरीब को फल दान करें.

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन मानसिक परेशानियों से मुक्ति और खुशियां लेकर आने वाला है. आपकी कार्य क्षमता में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी, जिससे कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी. व्यापार में तेजी आने से आर्थिक स्थिति सुधरेगी . धन लाभ के नए रास्ते खुलेंगे. पारिवारिक रिश्ते पहले से ज्यादा मजबूत होंगे और छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी.
शुभ रंग - बादमी
शुभ अंक - 3
आज का उपाय - शिवजी को शुद्ध जल अर्पित करें.

Advertisement

तुला राशिफल (Libra Horoscope)
तुला राशि वालों को आज के दिन पैसों के लेन-देन और बातचीत में विशेष सावधानी बरतनी होगी. आज किसी को भी उधार देने या लेने से बचें, अन्यथा पैसा फंस सकता है. पारिवारिक जीवन में करीबी लोगों या दोस्तों से किसी बात पर अनबन होने की आशंका है, इसलिए मन में नेगेटिव विचारों को बिल्कुल न आने दें. हालांकि, छात्रों को परीक्षा में अच्छी सफलता मिलेगी . व्यापार में भी लाभ का योग बना हुआ है. सेहत का ख्याल रखें.
शुभ रंग - सिल्वर कलर
शुभ अंक - 7
आज का उपाय - किसी गरीब को आटे का दान करें.

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन पुरानी समस्याओं को सुलझाकर आगे बढ़ने का है. आपकी बनाई हुई योजनाएं पूरी तरह सफल रहेंगी . व्यापार से जुड़े रुके हुए काम भी आसानी से बन जाएंगे. हालांकि, पैसों से जुड़ा कोई भी बड़ा लेन-देन या फैसला बहुत सोच-समझकर ही करें. मित्रों की सहायता से कोई बड़ा प्रोजेक्ट पूरा होगा और रिश्तेदारों के साथ चल रहे पुराने संबंध सुधरेंगे. सेहत का थोड़ा ध्यान रखें.
शुभ रंग - मरून
शुभ अंक - 8
आज का उपाय - भोलेनाथ को जल और दूध अर्पित करें.

Advertisement

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन पारिवारिक समस्याओं से पूरी तरह निजात दिलाने वाला साबित होगा. ऑफिस में आपके सहयोगियों और सीनियर्स से आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा, जिससे काम आसान हो जाएगा. आज की गई यात्राओं से आपको बड़ा आर्थिक लाभ होने के संकेत हैं, लेकिन व्यापार में हर काम पूरी सावधानी से करें. संतान की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है. दूर से कोई सुखद संदेश भी मिल सकता है.
शुभ रंग - केसरिया
शुभ अंक - 4
आज का उपाय - किसी गरीब को भोजन दान करें.

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन ऊर्जा और नई उम्मीदों से भरपूर रहने वाला है, इसलिए आगे बढ़कर जिम्मेदारियां उठाएं. आपकी पुरानी अटकी हुई योजनाओं पर फिर से काम शुरू हो सकता है.  भाग्य का पूरा साथ मिलने से धन प्राप्ति के नए रास्ते खुलेंगे. व्यापार में मनमुताबिक लाभ के लिए आपको अपने प्रयासों को थोड़ा और तेज करना होगा. कोई भी फैसला लेते समय अपनी सोच को हमेशा पॉजिटिव रखें.
शुभ रंग - हल्का नीला
शुभ अंक - 10
आज का उपाय - शिवजी के मंदिर में जल और दूध चढ़ाएं.

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन संपत्ति या जमीन-जायदाद के मामलों में बड़ी खुशखबरी दे सकता है. नौकरीपेशा लोगों को आज किसी बड़ी कंपनी से नई नौकरी का शानदार ऑफर मिल सकता है. व्यापार में भी अच्छे लाभ का योग लगातार बना हुआ है. परिवार के पूरे सहयोग से आपके कठिन काम भी आसान हो जाएंगे, जिससे पुरानी मानसिक टेंशन दूर होगी. बस आज अपनी वाणी का प्रयोग बहुत सोच-समझकर करें.
शुभ रंग - सफेद
शुभ अंक - 11
आज का उपाय - शिवलिंग पर शुद्ध जल अर्पित करें.

Advertisement

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)
मीन राशि के जातकों को आज जल्दबाजी के बजाय पूरी शांति और धैर्य से काम लेना होगा. career में उन्नति के बेहतरीन अवसर हाथ लगेंगे, जिससे आपका आत्मविश्वास और सामाजिक सम्मान बढ़ेगा. व्यापार में आज किया गया निवेश भविष्य में बड़ा फायदा दे सकता है. हालांकि, वाहन चलाते समय आज आपको विशेष सावधानी बरतनी होगी और खानपान पर नियंत्रण रखकर सेहत का ध्यान देना होगा. कोई भी बड़ा फैसला शांत मन से ही लें.
शुभ रंग - पीला
शुभ अंक - 12
आज का उपाय - किसी गरीब को दूध का दान करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement