scorecardresearch
 

Mithun Tarot Rashifal 26 April 2026: सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी, सेहत का ध्यान रखें

Aaj ka Mithun (Gemini) Tarot Card Horoscope, 26 April 2026: जीवनसाथी के कामों में हाथ बटाएं. किसी भी दुविधा की स्थिति में बड़ा फैसला लेने से बचें, पहले समाधान खोजें. पार्टनरशिप में हिसाब-किताब पारदर्शी रखें.

Advertisement
X
gemini horoscope
gemini horoscope

मिथुन (Gemini):-
Cards:- Page of pentacles

रुका हुआ धन मिलने में देरी हो सकती है, लेकिन धैर्य न खोएं. आपका विचलित मन काम बिगाड़ सकता है, इसलिए स्वभाव में स्थिरता लाएं. जरूरी फाइलें और कागजात संभालकर रखें. निवेश से पहले स्कीम की पूरी जानकारी जुटा लें, सुनी-सुनाई बातों में न आएं. राजनीति से जुड़े लोग अपनी इमेज को लेकर अलर्ट रहें, विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं.

जीवनसाथी के कामों में हाथ बटाएं. किसी भी दुविधा की स्थिति में बड़ा फैसला लेने से बचें, पहले समाधान खोजें. पार्टनरशिप में हिसाब-किताब पारदर्शी रखें. सहकर्मी से कोई मनमुटाव है तो बातचीत से उसे तुरंत सुलझा लें.

स्वास्थ्य: अनिद्रा की वजह से मानसिक तनाव और सिरदर्द बढ़ सकता है, स्क्रीन से दूरी बनाएं.
आर्थिक स्थिति: सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी, लेकिन योजनाबद्ध तरीके से ही पैसा खर्च करें.
रिश्ते: मां के साथ किसी बात पर मतभेद हो सकता है, पुराने दोस्त से मिलकर खुशी मिलेगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement