scorecardresearch
 

Mithun Tarot Rashifal 25 April 2026: कुछ मामलों में धैर्य रखना होगा, ईश्वर पर भरोसा बनाए रखें

Aaj ka Mithun (Gemini) Tarot Card Horoscope, 25 April 2026: नौकरीपेशा लोगों के लिए स्थानांतरण के योग बन रहे हैं. नई जगह, नया माहौल और नए लोग शुरुआत में असहज महसूस करा सकते हैं, लेकिन यह परिवर्तन भविष्य के लिए अच्छा साबित हो सकता है.

Advertisement
X
gemini horoscope
gemini horoscope

मिथुन राशि (Gemini)
Cards:- Six of Swords

मिथुन राशि वालों के लिए यह समय बदलाव, समझदारी और कठिन परिस्थितियों से निकलकर आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है. जीवन में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, जिनसे बचने या दूर भागने का मन करेगा, लेकिन यह समय पलायन का नहीं बल्कि साहस के साथ सामना करने का है. यदि आज समस्याओं से बचेंगे, तो वही स्थितियां आगे और कठिन रूप में दोबारा सामने आ सकती हैं. इसलिए धैर्य रखें और एक-एक कदम सोचकर आगे बढ़ें.

नौकरीपेशा लोगों के लिए स्थानांतरण के योग बन रहे हैं. नई जगह, नया माहौल और नए लोग शुरुआत में असहज महसूस करा सकते हैं, लेकिन यह परिवर्तन भविष्य के लिए अच्छा साबित हो सकता है. अपनी सोच को सकारात्मक रखें. हर बदलाव अपने साथ नया अवसर लेकर आता है. कार्यक्षेत्र में मेहनत और ईमानदारी से किए गए प्रयास जल्द ही परिणाम देंगे. कुछ मामलों में आपको धैर्य रखना होगा और परिणाम ईश्वर पर छोड़ना होगा.

स्वास्थ्य: काम के सिलसिले में अधिक यात्राएं होने से दिनचर्या बिगड़ सकती है. खानपान अनियमित रहने से थकान या स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है. स्वयं को व्यवस्थित रखें.

आर्थिक स्थिति: पदोन्नति के साथ अपेक्षित वेतन वृद्धि न मिलने से चिंता हो सकती है. पुराने उधार चुकाने का दबाव भी महसूस होगा. खर्चों पर नियंत्रण रखें.

Advertisement

रिश्ते: जीवनसाथी के शक्की या कठोर व्यवहार के कारण लोगों से दूरी बन सकती है. मित्रों का दायरा सीमित हो सकता है, इसलिए संवाद बनाए रखना जरूरी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement