मिथुन
द हर्मिट
आज का दिन आप के लिए बाहर की खोज से अधिक आंतरिक तलाश को बढ़ाए रखने पर बल देने वाला है. जीवन के अनुभवों को लाभ उठाते हुए अपनी राह को सभी संभावित तौर तरीकों से सुगम बनाने पर जोर दें. गोपनीयता से कार्यों को अंजाम तक पहुंचाएं. लापरवाही और अनदेखी से परिणाम प्रभावित हो सकते हैं. लक्ष्य पाने का प्रयास बनाए रखें.
अवसरों को भुनाने में हड़बड़ी नहीं दिखाएंगे. स्थिति का उचित आंकलन रखेंगे. जल्दबाजी में असजता को बढ़ावा देने से बचें. कामकाज में संतुलन बनाए रखें. नियम संयम पर ध्यान दें. जीवन स्तर पूर्ववत् बना रहेगा. अच्छे लोगों का सानिध्य बनाए रखें. आयोजन में शामिल होंगे. घर वालों के साथ समय बांटें. स्वयं पर ध्यान दें.
स्वास्थ्य: सेहत से संबंधी बातों को अनदेखा न करें. भावनात्मक फैसलों से बचें. नियमित दिनचर्या पर बल रखें.
आर्थिक स्थिति: कामकाज में आंखें खुली रखें. स्पष्टता और रीति नीति पर ध्यान दें. लंबी अवधि के मामलों पर फोकस बढ़ाएं.
रिश्ते: घर के लोग मददगार रहेंगे. अपनों का समर्थ उत्साहित रहेगा. निजी जिम्मेदारियों को बखूबी पूरा करें.