scorecardresearch
 

Mithun Tarot Rashifal 4 May 2026: नकारात्मक सोच से दूरी बनाएं, अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें

Aaj ka Mithun (Gemini) Tarot Card Horoscope, 4 May 2026: रिश्तों में भी कुछ छिपी बातें सामने आ सकती हैं, जिससे मन आहत हो सकता है. इसलिए किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले पूरी सच्चाई जानना जरूरी है. नकारात्मक सोच से दूरी बनाएं और अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें.

Advertisement
X
gemini horoscope
gemini horoscope

मिथुन राशि (Gemini)
Cards: Seven of Swords

इस समय जीवन में अस्थिरता और मानसिक उलझन महसूस हो सकती है. विचारों की अधिकता के कारण मन शांत नहीं रह पा रहा, इसलिए खुद को संयमित रखना जरूरी है. किसी भी कार्य को गलत या अनैतिक तरीके से पूरा करने की सोच से बचें, क्योंकि इससे आगे चलकर नुकसान हो सकता है. कार्यस्थल पर किसी प्रकार का द्वंद्व या कन्फ्यूजन सामने आ सकता है, जिससे निर्णय लेना कठिन होगा.

ऐसे में जल्दबाजी न करें, बल्कि धैर्य के साथ स्थिति को समझने की कोशिश करें. कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं, जो आपके करियर या निजी जीवन से जुड़े होंगे. रिश्तों में भी कुछ छिपी बातें सामने आ सकती हैं, जिससे मन आहत हो सकता है. इसलिए किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले पूरी सच्चाई जानना जरूरी है. नकारात्मक सोच से दूरी बनाएं और अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें.

स्वास्थ्य: पेट से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं, हल्का और संतुलित आहार लेना बेहतर रहेगा.
आर्थिक स्थिति: आय बढ़ाने के नए विकल्पों पर विचार करना फायदेमंद रहेगा.
रिश्ते: परिवार को समय न दे पाने के कारण थोड़ी नाराजगी हो सकती है, इसलिए रिश्तों को समय देना जरूरी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement