मिथुन (Gemini):-
Cards:- Five of cups
विवाह के बाद आपको पता चल सकता है कि जीवनसाथी पर इस रिश्ते के लिए दबाव था, जिसके कारण वह भावनात्मक रूप से जुड़ नहीं पा रहे हैं. इस समय उनसे अधिक अपेक्षाएं न रखें और उन्हें थोड़ा समय दें, धीरे-धीरे रिश्तों में सुधार आएगा. कार्यक्षेत्र में यदि कोई आपका क्रेडिट लेने की कोशिश करता है, तो अधिकारियों के सामने सच लाना आपके लिए सही रहेगा. वर्तमान में आपके पास जो है, उसी में संतोष रखें; अधिक की चाहत दुख का कारण बन सकती है.
स्वास्थ्य: भारी और तला-भुना भोजन पेट की समस्याओं के साथ-साथ वजन बढ़ने की दिक्कत भी पैदा कर सकता है.
आर्थिक स्थिति: फिजूलखर्ची पर लगाम लगाकर आप अपनी बचत को सुरक्षित रख सकते हैं.
रिश्ते: परिवार के मुखिया के साथ वैचारिक मतभेद होने से घर का माहौल तनावपूर्ण हो सकता है.