scorecardresearch
 

आज 24 August 2023 का मकर राशिफल (Capricorn Horoscope): आर्थिक उन्नति पर फोकस रखेंगे, कार्यक्षेत्र में अधिकाधिक समय देंगे

Makar Rashifal 24 august 2023: निसंकोच आगे बढ़ेंगे. विभिन्न मामलों में सामंजस्यता बढ़ेगी. व्यापार में शुभता का संचार रहेगा. तर्कशील रहेंगे. अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेगा. आर्थिक उन्नति पर फोकस रखेंगे. कार्यक्षेत्र में अधिकाधिक समय देंगे. प्रतिस्पर्धा का भाव रखेंगे. पेशेवर हित साधने में सफल होंगे.

Advertisement
X
आज का राशिफल
आज का राशिफल

मकर- व्यावसायिक योजनाओं पर अमल बढ़ाएंगे. प्रभावशाली परिणामों से उत्साहित रहेंगे. आर्थिक प्रबंधन बेहतर बना रहेगा. आय-व्यय बढ़ा हुआ रहेगा. संस्थागत प्रयास गति लेंगे. लिखापढ़ी में पक्के रहेंगे. उधार के लेनदेन से बचेंगे. चहुंओर संवार की स्थिति बनी रहेगी. कार्य विस्तार पर जोर रखेंगे. सहकर्मियों और मित्रों का साथ रहेगा. स्थिति पर नियंत्रण बढ़ाएंगे. अनुशासन से कार्य करेंगे. विभिन्न उपलब्धियों को बल मिलेगा. वाणिज्यिक अवसरों को भुनाएंगे.

धन लाभ- कार्य व्यापार में प्रयास बनाए रखेंगे. कार्य ऊर्जा बेहतर बनी रहेगी. निसंकोच आगे बढ़ेंगे. विभिन्न मामलों में सामंजस्यता बढ़ेगी. व्यापार में शुभता का संचार रहेगा. तर्कशील रहेंगे. अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेगा. आर्थिक उन्नति पर फोकस रखेंगे. कार्यक्षेत्र में अधिकाधिक समय देंगे. प्रतिस्पर्धा का भाव रखेंगे. पेशेवर हित साधने में सफल होंगे. आवश्यक योजनाओं में गति आएगी. उपलब्धियां बढ़ेंगी.

प्रेम मैत्री- प्रेम संबंधों को बल मिलेगा. मित्रों को प्रभावित करेंगे. प्रियजनों के समक्ष जरूरी बात कहेंगे. उत्साह से काम लेंगे. स्वजनों संग समय बिताएंगे. मन प्रसन्न रहेगा. अपनों की खुशी बढ़ाएंगे. परस्पर सहयोग समर्पण रखेंगे. आस्था विश्वास से रिश्ते मजबूत होंगे. भेंट के अवसर बनेंगे.

स्वास्थ्य मनोबल- आर्थिक मामलों में स्पष्टता बनी रहेगी. लक्ष्य पर नजर रखेंगे. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. संतुलन बनाए रखेंगे. मनोबल उच्च रहेगा.

शुभ अंक : 6 और 8

Advertisement

शुभ रंग : लहसुनिया

आज का उपाय : मां महालक्ष्मी की पूजा करें. लाल पीले फल एवं वस्तुओं का दान करें. व्रत संकल्प बढ़ाएं. सक्रिय रहें.

Advertisement
Advertisement