मकर (Capricorn):-
Cards:- The Hermit
अतीत से जुड़े कुछ लोग अचानक सामने आ सकते हैं, जिससे पुरानी यादें ताज़ा होंगी. अपनी भविष्य की योजनाओं को गुप्त रखें. ऑफिस में आपकी सफलता से जलने वाले लोग सक्रिय रहेंगे, सावधानी से व्यवहार करें. पार्टनर का चिड़चिड़ा स्वभाव रिश्तों में तनाव ला सकता है, कमियां निकालने के बजाय साथ दें. संपत्ति के सौदे में दस्तावेजों की बारीकी से जांच करें, धोखा हो सकता है. दूसरों के बहकावे में आने के बजाय अपनी सूझबूझ से काम लें.
स्वास्थ्य: बाहर के खान-पान से पेट खराब होने का डर है, संभलकर रहें.
आर्थिक स्थिति: शेयर बाजार में निवेश से उम्मीद से कम लाभ या हानि की आशंका है.
रिश्ते: ससुराल पक्ष, खासकर सासु मां के साथ रिश्तों को सुधारने का प्रयास करें.