scorecardresearch
 

Makar Tarot Rashifal 25 April 2026: धन वृद्धि के अवसर मिलेंगे, शुभ कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं

Aaj ka Makar (Capricorn) Tarot Card Horoscope, 25 April 2026: कार्यस्थल पर कुछ ऐसे बदलाव हो सकते हैं जिनकी जानकारी आपको पहले न दी गई हो. इससे शुरुआत में असुविधा या नाराजगी महसूस हो सकती है. किसी व्यक्ति ने बिना सलाह लिए निर्णय लिया हो, तो मन में उसके प्रति क्रोध भी आ सकता है.

Advertisement
X
capricorn horoscope
capricorn horoscope

मकर राशि (Capricorn)
Cards:- Three of Cups

मकर राशि वालों के लिए यह समय खुशियों, पारिवारिक उत्सव, सामाजिक मेलजोल और नई उपलब्धियों का संकेत दे रहा है. घर-परिवार में आनंद का वातावरण बना रह सकता है. किसी करीबी सदस्य के विवाह, मांगलिक कार्यक्रम या विशेष आयोजन के कारण परिवार में रौनक बढ़ेगी. परिजनों और मित्रों के साथ बिताया गया समय आपको मानसिक सुकून देगा. लंबे समय बाद अपनों के बीच रहकर मन प्रसन्न रहेगा.

यदि आप काफी समय से नई नौकरी, इंटरव्यू या किसी अवसर के उत्तर की प्रतीक्षा कर रहे थे, तो अब शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं. आपके प्रयास रंग ला सकते हैं और करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है. धैर्य बनाए रखें, समय आपके पक्ष में आता दिखाई दे रहा है.

कार्यस्थल पर कुछ ऐसे बदलाव हो सकते हैं जिनकी जानकारी आपको पहले न दी गई हो. इससे शुरुआत में असुविधा या नाराजगी महसूस हो सकती है. किसी व्यक्ति ने बिना सलाह लिए निर्णय लिया हो, तो मन में उसके प्रति क्रोध भी आ सकता है. हालांकि जल्द प्रतिक्रिया देने से बचें. पहले पूरी बात समझें, क्योंकि संभव है कि उस परिवर्तन के पीछे आपका हित छिपा हो. धैर्य और समझदारी से स्थिति संभालना आपके लिए बेहतर रहेगा.

Advertisement

यह समय नई शिक्षा, कौशल या किसी विषय को गहराई से सीखने के लिए भी अच्छा है. यदि आप किसी कोर्स, प्रशिक्षण या नई दिशा में आगे बढ़ना चाहते हैं, तो शुरुआत कर सकते हैं. आने वाले समय में यह सीख आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी.

आर्थिक स्थिति: किसी छोटे काम या साझेदारी से अच्छा लाभ मिलने के योग हैं. अब आप इस कार्य को बड़े स्तर पर ले जाने की योजना बना सकते हैं. धन वृद्धि के अवसर मिलेंगे.

रिश्ते: पारिवारिक व्यवसाय या जिम्मेदारी संभालने के आपके निर्णय से घरवाले प्रसन्न रहेंगे. किसी नए व्यक्ति से मुलाकात भी भविष्य में खास महत्व रख सकती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement