मकर (Capricorn):-
Cards:- The Chariot
पारिवारिक आयोजन में किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है. जिसमें भावी जीवनसाथी बनाने की संभावनाएं नजर आ सकती है. परिजनों को अपने निर्णय से अवगत करा सकते है. रिश्तों को मर्यादा की सीमा में सीमित रखें. किसी भी परिजन या करीबी व्यक्ति से अनैतिक बात न करें. इस समय कार्य को लेकर लंबी दूरी की यात्राएं कर सकते है. सहयोगियों के साथ ये यात्राएं आनंददायक रह सकती हैं. किसी कार्य को पूरा करने के लिए नैतिकता से थोड़ा हटकर कोई कार्य करने की कोशिश कर सकते है.
गलत तरीके से कार्य को पूरा करना प्रयास बड़ी मुसीबत में फंसा सकता है. भावनाओं पर नियंत्रण और वास्तविकता के प्रति सावधानी रखना जरूरी है. स्वार्थी लोगों से दूर रहे. किसी बड़े अवसर को प्राप्त कर सकते हैं. प्रिय की गलत बात का समर्थन न करें. जो लोग अनैतिक कार्यों से धन कमाने की कोशिश करते हैं. उनकी संगत से दूर रहे. विनम्र भाव से संबंध सुधारने का प्रयास कर सकते हैं. लोगों की बातों में आकर किसी पर गलत आरोप न लगाएं. अपनी समझ का उपयोग करें. गलत संगत से दूर रहें. बुरे व्यसनों को आदत में शामिल न करें.
स्वास्थ्य:नींद की कमी के चलते तबियत खराब हो सकती है. ध्यान साधना से खुद को शांत रखने की कोशिश करें.
आर्थिक स्थिति: आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकते है. कार्य में अच्छा लाभ प्राप्त कर पाएंगे.
रिश्ते: यात्रा के दौरान किसी अजनबी व्यक्ति से मित्रता हो सकती है. इस मित्रता को व्यावसायिक रिश्ते में बदलने का प्रयास कर सकते हैं.