मकर (Capricorn):-
Cards:- The Hermit
इस समय किसी कार्य में आ रही चुनौतियों से डरकर कदम पीछे न हटाएं.जरा से भी हार मान लेने से बड़ा नुकसान हो सकता है.कार्य क्षेत्र में उच्च अधिकारी का व्यवहार आपके साथ पक्षपात पूर्ण होगा.ऐसी स्थिति में भावनाओं पर काबू रखें.गुस्से में आकर कोई गलत निर्णय न लें.किसी के बहकावे में न आयें.सच का साथ दें.प्रिय के साथ विवाह की बात परिजनों से कर सकते है.संभव हैं, कि उम्र का फासला अधिक होने के कारण परिजन इस रिश्ते की खिलाफ हो.
धैर्य और संयम के साथ परिजनों की सहमति की प्रतीक्षा कर सकते है.संतान की उच्च शिक्षा की उसकी इच्छा को पूरा करने की कोशिश कर सकते है.दूसरों पर निर्भरता कम करें.झूठे वादों से दूर रहें.गलत निर्णय न लें.सुनने की प्रवृत्ति न होने के कारण विवादों का सामना करना पड़ सकता है.यदि किसी कार्य की विफलता को लेकर आलोचनाएं सहन करना पड़ती है.तो ऐसी स्थिति में स्वयं का आप न खोए.बल्कि कार्यों को पूरा करने की अच्छी कोशिश करें.
स्वास्थ्य: अपने स्वास्थ्य से खिलवाड़ न करें.समय समय पर जरूरी जांचें करवाते रहें.
आर्थिक स्थिति: आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाएंगे.मित्रों के साथ जश्न मनाएंगे.
रिश्ते: जीवनसाथी के साथ पर्याप्त समय गुजरेंगे.प्रिय के साथ रिश्ते सुधारेंगे.