मकर (Capricorn):-
Cards:- Eight of wands
किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है. जो कुछ नई योजनाओं को शुरू करने का अवसर लेकर आ सकता है. सामने वाले के साथ किसी बड़ी योजना पर कार्य शुरू कर सकते है. जल्द ही कुछ अच्छे बदलाव जीवन में आ सकते हैं. नई नौकरी प्राप्ति की सूचना मिल सकती हैं. नौकरी में पदोन्नति की संभावना भी बन रही है. किसी कार्य में आ रही रुकावटें बढ़ती हुई प्रतीत हो सकती हैं. इनका समाधान ढूंढने में दुविधा हो सकती है. इस समय परिवार के वरिष्ठ व्यक्ति से समस्या को साझा कर सकते है. ढूंढने का प्रयास कर सकते हैं. संभव है, कि कार्यों की पुनः समीक्षा करना पड़ जाएं. जीवनसाथी के साथ व्यवहार खराब हो सकता है. कोई करीबी व्यक्ति हस्तक्षेप इस स्थिति को बिगाड़ सकता है. इस समय आपसी बातचीत से रिश्ते को सुधार सकते है. वाणी में सुधार लाएं. खराब वाणी आपके व्यक्तित्व को प्रभावित कर सकती हैं. नए लोगों के साथ बात करते समय शब्दों का चयन सोच समझकर करें. इससे सामने वाले के सामने अपनी सकारात्मक छवि बना पाएंगे.
स्वास्थ्य: इस मौसम में चर्म रोग की संभावना बढ़ सकती हैं. घरेलू उपचारों से थोड़ा दूर रहें.
आर्थिक स्थिति: घर में कुछ निर्माण कार्य करवाने के कारण काफी खर्चा हो सकता हैं. खर्चों को सीमित कीजिए.
रिश्ते: परिवार के साथ आनंदमय समय व्यतीत करेंगे. परिवार में किसी के विवाह के लिए अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है.