scorecardresearch
 

Kark Tarot Rashifal 30 March 2026: आर्थिक मामलों में किसी पर ज्यादा विश्वास न करें. नुकसान उठाएंगे

Aaj ka Kark (Cancer) Tarot Card Horoscope, 30 March 2026: जीवनसाथी की तबीयत पहले से ठीक होने से राहत मिलेगी. किसी कार्य में संतुष्टि ना होने पर जल्दबाजी न करें कार्य को कुछ समय के लिए रोक दें. रिश्तो में स्वार्थ ना लाएं. 

Advertisement
X
cancer horoscope
cancer horoscope

कर्क (Cancer):-
Cards:- The Star

हाल में बनाई गई कुछ नीतियों की वजह से कई कार्यो में बनी हुई रुकावटें सुलझ सकती हैं. कार्य क्षेत्र में नए बदलाव हो सकते हैं. बीमा या निवेश से जुड़ी योजना के शुभ फल प्राप्त होंगे. बेवजह किसी पर गुस्सा न करें. किसी के साथ विवाद मुश्किल में डाल सकता है. किसी बात को लेकर परिवार का कोई सदस्य नाराज हो सकता है. सामने वाले की नाराजगी को दूर करने का प्रयास करें. आर्थिक मामलों में किसी पर ज्यादा विश्वास न करें.

व्यवसाय में कर्मचारियों के भरोसे महत्वपूर्ण कार्य न छोड़े. स्वयं कार्यों की देखरेख करते रहें. बिना पढ़े कोई भी कागजात पर हस्ताक्षर न करें. रुके हुए कार्यों को पूरा करें. बार बार यदि कोई गलती हो रही है. तो कार्य शैली में बदलाव के साथ योजना का पुनरावलोकन जरूर करें. जीवनसाथी की तबीयत पहले से ठीक होने से राहत मिलेगी. किसी कार्य में संतुष्टि ना होने पर जल्दबाजी न करें कार्य को कुछ समय के लिए रोक दें. रिश्तो में स्वार्थ ना लाएं. 

स्वास्थ्य: गर्भवती महिलाएं खानपान का विशेष ख्याल रखें. समय पर चिकित्सक से सलाह लेती रहे. 

आर्थिक स्थिति: किसी योजना में लगाया आधा पैसा डूब सकता है. इस बात से काफी परेशान हो सकते है. 

रिश्ते: सामने वाले की भावनाओं का सम्मान करें. हमेशा लोगों की आलोचना न करें. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement