कर्क (Cancer):-
Cards:- Ace of pentacles
स्वयं के लिए समय निकालेंगे. भाग दौड़ भरी जिंदगी से कुछ समय दूर किसी प्राकृतिक स्थल पर बिताने की इच्छा परिजनों के सामने रख सकते है. कार्य क्षेत्र में किसी सहयोगी पैसों के लेनदेन में हेराफेरी कर सकता है. इस आरोप के चलते सब पर शक किया जा सकता है. स्वयं को निर्दोष साबित करने के प्रयास कर सकते है. कार्य क्षेत्र में आए अधिकारी की कार्य शैली से प्रभावित हो सकते है. सामने वाले के साथ रिश्ते बेहतर करने की कोशिश कर सकते है. जल्द ही कुछ अच्छे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है. जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव आ रहे हैं. ये समय सपनों को साकार रूप देने के लिए अनुकूल है. पूर्ण प्रयास करें. और आगे बढ़ें. मन में किसी पुरानी इच्छा के पूरे होने उत्साह और उमंग होगा. इस समय धन की आपूर्ति में किसी भी तरह का अभाव नजर नहीं आ रहा है. नौकरी में परिवर्तन संभव है. बिना सोचे समझे पैसों का निवेश न करें. शेयर मार्केट में धन लगाने से बचे. नए मकान के खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है. भाग्य की भरोसे ना रहे. अपने कार्य को स्वयं पूरा करने का प्रयास करें गलत बात का समर्थन न करें.
स्वास्थ्य: छोटी-छोटी बातों पर क्रोध न करें. इससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है.
आर्थिक स्थिति: अपने खर्चों पर नियंत्रण लगाएंगे. दूसरों की देखा देखी कीमती चीजों पर धन खर्च कर सकते है.
रिश्ते: जरूरत से ज्यादा किसी के कार्यों दखलअंदाजी करने से बचें.