कर्क (Cancer):-
Cards:- Justice
किसी गलतफहमी के चलते किसी करीबी मित्र या पास पड़ोस में रहने वाले किसी व्यक्ति के साथ विवाद हो सकता है. इस विवाद का समय रहते ही निपटारा करना सबके लिए बेहतर रहेगा.छोटी छोटी बातों पर लोगों से लड़ाई झगड़े न करें.इससे लोगों की नजरों में मान सम्मान कम हो सकता हैं. अतीत में किए गए कुछ अच्छे कार्यों के परिणाम स्वरूप किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से राजनीति में प्रवेश मिल सकता है.ससुराल पक्ष से व्यवसाय में साझेदारी का प्रस्ताव मिल सकता है .
इस अवसर को हाथ से जाने ना दे.नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है.कुछ समय से कार्य क्षेत्र में किसी का हस्तक्षेप महसूस कर रहे है.यदि कोई कार्य किसी की सहमति के कारण रुक हुआ था.तो वहां भी सहमति मिल सकती है. किसी परियोजना में महत्वपूर्ण पद प्राप्ति का निर्णय आपके पक्ष में हो सकता है.इससे मन उत्साहित होगा.ये समय अपनी काबिलियत और योग्यता को सबके सामने लाने का है.
स्वास्थ्य: खांसी जुकाम बढ़ता ही जा रहा है.ठंडी चीजों के सेवन में परहेज रखें.
आर्थिक स्थिति: शेयर बाजार में किसी से पूछे बिना ज्यादा धन निवेश न करें.
रिश्ते:- किसी बात को लेकर प्रिय की जिद्द दोनों के बीच दूरी ला सकती है.