scorecardresearch
 

Kark Tarot Rashifal 11 April 2026: भरोसे ना छोड़े, गलत बात का समर्थन न करें

Aaj ka Kark (Cancer) Tarot Card Horoscope, 11 April 2026: दखलअंदाजी ना करें .कार्य से संबंधित गोपनीय बात किसी करीबी के साथ भी साझा ना करें.व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन को आपस में ना मिलाएं.

Advertisement
X
cancer horoscope
cancer horoscope

कर्क (Cancer):-
Cards:- The Chariot 

कुछ नए संपर्क बन सकते हैं.इन संपर्कों का उपयोग  सामाजिक और व्यवसायिक गतिविधियों में कर सकते हैं.कार्य से संबंधित यात्रा करना पड़ सकती है.यात्राओं के दौरान अपनी कीमती वस्तुओं को लेकर सजग रहे.किसी व्यक्ति के बार-बार निजी बातों में दखल देने को सहन न करें.सामने वाले से उसकी हद में रहने की बात की जा सकती है.नौकरी में पदोन्नति के साथ स्थानांतरण की सूचना प्राप्ति खुश कर सकती है दूसरों से जरूर से ज्यादा सहयोग की उम्मीद ना रखें समय के अनुसार अपने व्यवहार में बदलाव लाने का प्रयास करें.इससे सामने वालों के साथ संबंध पहले से बेहतर हो सकेंगे.गलत बात का समर्थन न करें.

किसी को आपकी अच्छाई का फायदा ना उठने दे.यदि सामने वाले से अच्छी तरह परिचित न हो, तो उसकी सिफारिश किसी से ना करें.पैसों के लेनदेन में सावधानी रखें.कुछ स्वार्थी लोग नजदीक आने का प्रयास कर सकते हैं.ऐसे लोगों से सावधान रहें .आसपास की गतिविधियों पर ध्यान दें.जरूरत से ज्यादा विश्वास सामने वाले को फायदा उठाने के लिए रास्ता दे सकता है.अंधविश्वास ना करें.दूसरों के निजी जीवन में दखलअंदाजी ना करें .कार्य से संबंधित गोपनीय बात किसी करीबी के साथ भी साझा ना करें.व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन को आपस में ना मिलाएं.

स्वास्थ्य: आंखों में पानी आने की समस्या बढ़ती नजर आ रही है.नेत्र चिकित्सक से परामर्श ले सकते हैं.

आर्थिक स्थिति: साझेदारी के कार्य में पैसों का हिसाब किताब किसी दूसरे के भरोसे ना छोड़े.

रिश्ते: जीवनसाथी का चिड़चिड़ा स्वभाव पारिवारिक कलह का कारण बन सकता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement