कर्क राशि (Cancer)
Cards: Ten of Pentacles
आपको ऐसा लग सकता है कि जीवन का एक महत्वपूर्ण चरण समाप्ति की ओर है और अब नए बदलाव दस्तक देने वाले हैं. ये परिवर्तन शुरुआत में असहज कर सकते हैं, लेकिन धीरे-धीरे आप खुद को नई परिस्थितियों के अनुसार ढाल लेंगे. पारिवारिक मामलों में सतर्क रहें, क्योंकि संपत्ति या अधिकार से जुड़े मुद्दों में विवाद की स्थिति बन सकती है. किसी की जलन या नकारात्मक सोच आपके कामों में बाधा डाल सकती है, इसलिए अपने निर्णय सोच-समझकर लें.
परिवार को एकजुट बनाए रखने की आपकी कोशिश सराहनीय रहेगी. स्वार्थी लोगों से दूरी बनाना ही बेहतर रहेगा. आर्थिक रूप से नए अवसर सामने आ सकते हैं, खासकर यदि आप पारिवारिक व्यवसाय में नई तकनीक या नए तरीके अपनाते हैं. नौकरीपेशा लोगों को वेतन वृद्धि या बेहतर अवसर मिल सकते हैं. किसी प्रभावशाली व्यक्ति से संपर्क भविष्य में लाभ दिला सकता है. विवाह के इच्छुक लोगों को अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है. विवादों से दूर रहें और किसी को अपने ऊपर हावी न होने दें.
स्वास्थ्य: घर के किसी बुजुर्ग की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है, साथ ही खुद भी तनाव कम करने की कोशिश करें.
आर्थिक स्थिति: आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा, व्यवसाय विस्तार के लिए परिवार से सहयोग मिल सकता है.
रिश्ते: जीवनसाथी के साथ यात्रा का योग है, वहीं किसी मित्र के शुभ कार्य में शामिल होने का अवसर मिलेगा.