कर्क - सेवा भावना को बल मिलेगा. पेशेवर अपेक्षा से अच्छा प्रदर्शन करेंगे. कठिनाइयों को धैर्य धर्म से दूर करेंगे. सक्रियता और संतुलन से आगे बढ़ेंगे. अनुशासन अनुपालन बनाए रखेंगे. वरिष्ठों से जुड़ाव बढ़ाएंगे. बजट से चलेगे. पेशेवर प्रयास फलेंगे. उपलब्धियां सामान्य रहेंगी. जिम्मेदारी से कार्य करेंगे. मेहनत पर भरोसा बढ़ेगा. उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन बनाए रहेंगे. लेन देन में सावधानी बढ़ाएंगे. निवेश पर नियंत्रण रखेंगे. बहकावे में न आएं. क्षमा भाव बनाए रहें.
नौकरी व्यवसाय- करियर सहज रहेगा. लगन परिश्रम से आगे बढ़ेंगे. कारोबार में समकक्षों का सहयोग मिलेगा. कामकाजी तालमेल बना रहेगा. पेशेवर मामलों में गति लाएंगे. बड़ों की सीख सलाह सुनेंगे.
धन संपत्ति - वित्त प्रबंधन पर जोर दें. व्यवस्था मजबूत बनाए रखें. योजनानुसार कार्य करें. तथ्यों की अनदेखी से बचें. नियम पालन बढ़ाएंगे. लोभ प्रलोभन से बचेंगे. चर्चा संवाद में शामिल होंगे.
प्रेम मैत्री- रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा. सूझबूझ व सहकार से आगे बढ़ें. मन की बात कहने संकोच होगा. निजी मामलों में स्पष्टता लाएंगे. अनावश्यक प्रतिक्रिया से बचें. जरूरी सूचना मिल सकती है. व्यक्तिगत प्रयासों में बेहतर रहेंगे. भावनात्मक रिश्तों में धैर्य बढ़ाएंगे. सबके प्रति आदरभाव रखें.
स्वास्थ्य मनोबल- जिम्मेदारियों पर ध्यान दें. मनोबल उत्साह रखें. निरंतरता व परिश्रम पर जोर दें. स्वास्थ्य की अनदेखी से बचें. संकेतों के प्रति सजग रहें.
शुभ अंक : 2, 5 और 8
शुभ रंग : वाटर ब्लू
आज का उपाय : संकटमोचक हनुमानजी की वंदना करें. शनिदेव से संबंधित वस्तुओं का दान बढ़ाएं. समयपालन रखें.