scorecardresearch
 

Arthik Rashifal 12 जुलाई 2026: धनु राशि वाले निवेश में नियंत्रण रखें, जानें अन्य राशियों का हाल

Aaj ka Arthik Rashifal 12 July 2026 (आर्थिक राशिफल): धन की आवक बढ़ेगी.  आर्थिक अवसर प्रबल होंगे.उद्योग-व्यापार से जुड़े मामले संवरेंगे.वित्तीय सक्रियता बढ़ेगी .  धन-धान्य संग्रह करने में सफल रहेंगे.

Advertisement
X
arthik_rashifal horoscope
arthik_rashifal horoscope

मेष: आज आपकी वाणिज्यिक साख (commercial reputation) में वृद्धि होगी.कामकाजी वातावरण बेहतर बना रहेगा.आप अपनी योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाएंगे और बचत पर विशेष ध्यान देंगे.व्यापार में फोकस बनाए रखने से अच्छे परिणाम मिलेंगे.

वृष: आपकी वित्तीय स्थिति मजबूत बनेगी और कामकाज में अनुकूलन रहेगा.कलात्मकता और नवीन प्रयासों से लाभ की संभावना है.कारोबारी मामले अपेक्षा से बेहतर रहेंगे .  आपको सबका समर्थन प्राप्त होगा.

मिथुन: आज आर्थिक दबाव बढ़ सकता है, इसलिए बजट को नियंत्रण में रखें.निवेश की स्थिति बनी रह सकती है.व्यावसायिक मामलों में उतावली में कोई भी निर्णय न लें.  योजना बनाकर आगे बढ़ें.अपरिचितों से लेन-देन में सतर्कता बरतें.

कर्क: करियर और कारोबार में इच्छित लाभ बने रहेंगे.आर्थिक प्रबंधन और सत्ता संबंधी कार्य पूरे होंगे.व्यवसायिक गतिविधियों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी. आप लाभकारी अवसरों को भुनाने में सफल रहेंगे.

सिंह: आज लंबित धन की आवक बढ़ेगी.  आर्थिक अवसर प्रबल होंगे.उद्योग-व्यापार से जुड़े मामले संवरेंगे.वित्तीय सक्रियता बढ़ेगी .  आप धन-धान्य संग्रह करने में सफल रहेंगे.अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा.

कन्या: आर्थिकी मजबूत रहेगी और वित्तीय समस्याएं हल होती दिख रही हैं.आप बचत पर अधिक ध्यान देंगे.सत्ता या सरकारी कामकाज से जुड़े लंबित मामले गति पकड़ेंगे.कामकाजी अनुबंधों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी.

Advertisement

तुला: आर्थिक मामलों में 'स्मार्ट वर्किंग' बढ़ाने की आवश्यकता है.व्यवस्था बनाए रखें, क्योंकि व्यक्तिगत खर्च बढ़ सकता है.लाभ प्रतिशत साधारण रहने की संभावना है, इसलिए प्रलोभन से बचें . जोखिम न लें.

वृश्चिक: आज आर्थिक लाभ संवरेगा . योजनाओं को गति मिलेगी.व्यापार में आपका प्रभाव बना रहेगा.साझीदारी (partnership) के मामले मजबूत होंगे.  भूमि-भवन से संबंधित कार्यों में लाभ की संभावना है.

धनु: वाणिज्यिक परिणाम सामान्य रहेंगे, इसलिए सामंजस्य बनाकर कार्यगति को बेहतर बनाए रखें.आर्थिक विषयों में सजग रहने की आवश्यकता है.उधार के लेन-देन से पूरी तरह बचें.  निवेश में नियंत्रण रखें.

मकर: आज आपकी आर्थिकी बल पाएगी . पेशेवर पक्ष मजबूत रहेगा.लाभ में अच्छी वृद्धि देखने को मिलेगी.वाणिज्यिक प्रयासों में आपकी सफलता का प्रतिशत अपेक्षा से अधिक रहेगा.

कुंभ: भौतिक वस्तुओं की खरीदारी में धन खर्च हो सकता है.वित्तीय पक्ष प्रभावी रहेगा.  लाभ के साथ-साथ प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी, लेकिन दिखावे से बचें.कामकाजी मामलों में व्यर्थ की दखलंदाजी से दूर रहें.

मीन: आज आपकी आर्थिक नीतियां आपके पक्ष में बनेंगी.  लाभ संवार पर रहेगा.आप करीबियों के साथ व्यापारिक प्रस्ताव साझा कर सकते हैं.आप आकर्षक फैसले लेंगे.  अपने लक्ष्यों को तेजी से पूरा करने का प्रयास करेंगे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement