मेष (Aries):
Cards: The Star
परिवार के मतभेदों को बातचीत से सुलझाने का यह सही समय है. रियल एस्टेट में निवेश के लिए कोई बेहतरीन डील हाथ लग सकती है. कानूनी विवादों में फैसला आपके हक में आने की संभावना है. काम की आपाधापी में अपनी प्राथमिकताओं को न भूलें. स्वभाव की अस्थिरता मानसिक बेचैनी पैदा कर सकती है.
फिजूलखर्ची पर लगाम लगाकर बजट को नियंत्रित करना होगा. किसी जरूरी काम में देरी होने से मन अशांत रह सकता है. पड़ोसियों के साथ बहस में उलझने के बजाय दूरी बनाए रखना ही समझदारी है.
स्वास्थ्य: घर के किसी सदस्य की सेहत को लेकर भागदौड़ हो सकती है. पुरानी चोट या बीमारी दोबारा परेशानी दे सकती है.
आर्थिक स्थिति: धन का दुरुपयोग न करें. भविष्य की सुरक्षा के लिए किसी ठोस बचत योजना में पैसा लगाना फायदेमंद रहेगा.
रिश्ते: किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात मन को खुशियों से भर देगी. रिश्तों में मजबूती लाने के लिए यह समय उत्तम है.