मेष (Aries):-
Cards:- Nine of cups
सितारे आपके पक्ष में हैं, समय का पूरा लाभ उठाएं. आपकी कोई पुरानी हसरत आज हकीकत बन सकती है. मेहनत में ढिलाई न बरतें. जमीन-जायदाद से जुड़े फैसले आपके हक में जा सकते हैं. मन को एकाग्र रखें, क्योंकि उलझन भरा स्वभाव काम खराब कर सकता है.
सरकारी काम में पारदर्शिता रखें, किसी भी तरह का लालच आपको कानूनी फंदे में फंसा सकता है. अहंकार त्याग कर अपनी जीवनशैली सुधारें. सारा बोझ अकेले न उठाएं, टीम के साथ काम बांटना सीखें. अपनी प्राइवेसी का ध्यान रखें, दूसरों को निजी मामलों में बोलने का मौका न दें.
स्वास्थ्य: मौसमी बीमारियां और जुकाम परेशान कर सकता है, इलाज में देरी न करें.
आर्थिक स्थिति: धन के मामले में जल्दबाजी न करें, करीबियों को उधार देना जोखिम भरा हो सकता है.
रिश्ते: बातचीत में शालीनता बरतें, मजाक में मर्यादा न भूलें.