मेष
नाइन आफ वांड्स
आज का दिन कारोबारी उलझनों को बनाए रखने वाला है. आप सहजता और धैर्य से अपना काम करते हैं. एक सिरे से निरंतर किए गए प्रयासों से लक्ष्य की ओर बढ़ना आसान होगा. बड़ों की सीख सलाह से योजनाएं बनाएं. रहन सहन में सकारात्मक बने रहेंगे. वाद विवाद के विषयों को टालने का प्रयास करें. विविध विषयों में संवेदनशीलता रखें.
आसपास का वातावरण साधारण बना रहेगा. फाइनेंसियल लेनदेन के प्रति गंभीर रहेंगे. जिम्मेदारों का सहयोग बनाए रखेंगे. व्यर्थ चर्चा व संवाद में उलझने से बचेंगे. स्पष्टता से पक्ष रखेंगे. घर से दूर जाने की संभावना बन सकती है. भावुक न बने रहें. सबको साथ लेकर चलें. लीगल विषय उभर सकते हैं. भेंटवार्ता में सावधानी रखेंगे. जल्दबाजी से बचें.
स्वास्थ्य: सहजता सजगता से कार्य करें. स्वास्थ्य सुधार पर रहेगा. शारीरिक संकेतों में सकारात्मकता बढ़ेगी.
आर्थिक स्थिति: कारोबार में लापरवाही न दिखाएं. कम अनुभवी लोगों से सलाह नहीं लें. आसपास की गतिविधियों पर नजर रखें.
रिश्ते: घर में अपनी योजनाएं अन्य से साझा करने से बचें. सहज स्थिति बनी रहेगी. व्यक्तिगत मामलों में उतावली न दिखाएं.