मेष राशि (Aries)
Cards: Queen of Wands
नौकरी या कार्यक्षेत्र में बदलाव के संकेत मिल सकते हैं, जिससे शुरुआत में थोड़ी असहजता रहेगी, लेकिन आगे चलकर यही बदलाव आपके लिए अवसर भी बन सकता है. आप अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर अलग पहचान बना पाएंगे. निजी जीवन में जीवनसाथी के साथ रिश्तों को बेहतर बनाने का समय है, वहीं दोस्तों के सहयोग से कुछ अधूरे काम पूरे हो सकते हैं. नए लोगों से जुड़ना आपके लिए फायदेमंद रहेगा, लेकिन किसी पर जरूरत से ज्यादा निर्भर रहना ठीक नहीं होगा. दूसरों के कामों में हस्तक्षेप करने से बचें और अपने लक्ष्यों पर फोकस बनाए रखें.
परिवार के लोगों की समस्याओं को समझकर उनका समाधान निकालने की कोशिश करें. समय की बर्बादी से बचें और जरूरी कार्यों को प्राथमिकता दें. पुराने विवाद सुलझाने का सही समय है. आर्थिक मामलों में सतर्क रहें और आवश्यकता हो तो किसी विशेषज्ञ की सलाह लें. रूठे लोगों को मनाने का प्रयास आपके रिश्तों में मिठास लाएगा.
स्वास्थ्य: खानपान में सुधार करना जरूरी है, छोटी लापरवाही भी स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है.
आर्थिक स्थिति: ऐसे लोगों को उधार देने से बचें जिन पर भरोसा कम हो.
रिश्ते: बड़े भाई-बहनों के साथ संबंधों में मधुरता लाने का प्रयास करें.