scorecardresearch
 

Mesh Tarot Rashifal 3 May 2026: क्रोध में ना आएं, आर्थिक मजबूती आएगी

Aaj ka Mesh (Aries) Tarot Card Horoscope, 3 May 2026: प्रेम संबंधों में यदि साथी अपशब्दों का प्रयोग कर रहा है, तो अब आप चुप्पी तोड़कर उसे सही जवाब देंगे, भले ही इसके कारण उसे क्रोध आए.

Advertisement
X
aries horoscope
aries horoscope

मेष (Aries):-
Cards:- Temperance

पिछले कुछ समय से आप अपने जीवनसाथी के अनुचित व्यवहार को नजरअंदाज कर रहे हैं, यह सोचकर कि शायद यह स्थिति अस्थायी है. हालांकि, अब आपको महसूस होगा कि आपकी यह सहनशीलता सामने वाले का हौसला बढ़ा रही है, इसलिए आप अपने हित में कोई सख्त फैसला ले सकते हैं. कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मी की उलझन सुलझाते समय आप खुद को फंसा हुआ महसूस कर सकते हैं. प्रेम संबंधों में यदि साथी अपशब्दों का प्रयोग कर रहा है, तो अब आप चुप्पी तोड़कर उसे सही जवाब देंगे, भले ही इसके कारण उसे क्रोध आए.

स्वास्थ्य: पेट में अचानक तेज दर्द और मरोड़ उठने की शिकायत हो सकती है.

आर्थिक स्थिति: आर्थिक मजबूती के लिए आप धन कमाने के कुछ नए और छोटे रास्ते तलाश सकते हैं.

रिश्ते: किसी को भी स्वयं पर इतना हावी न होने दें कि वह आपकी भलाई का गलत फायदा उठाने लगे.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement