मेष - धनधान्य में वृद्धि बनी रहेगी. करियर व्यापार से जुड़े कार्य बनेंगे. कामकाजी प्रयासों में अनुकूलन रहेगा. लेनदेन पर फोकस रखेंगे. पारिवारिक गतिविधियों में सक्रिय रहेंगे. उपलब्ध अवसरों को भुनाएंगे. कार्य कुशलता बढ़ेगी. मित्रों व सहकर्मियों के लिए सहयोग का भाव रहेगा. प्रतिस्पर्धा का भाव रहेगा. प्रबंधन संवार पर रहेगा. कारोबारी संबंध बल पाएंगे. करियर व्यापार में तेजी लाएंगे. मित्रों से भेंट होगी. अध्ययन अध्यापन में अच्छा करेंगे. विस्तार योजनाएं गति लेंगी.
नौकरी व्यवसाय - कार्यक्षेत्र में उत्साह दिखाएंगे. कार्यगति में तेजी आएगी. उद्योग व्यापार में विस्तार की सोच रखेंगे. शुभ सूचना प्राप्त होगी. आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे. पेशेवर मामलों में रचनात्मकता पर जोर देंगे.
धन संपत्ति- आर्थिक हितलाभ ऊंचा बना रहेगा. कार्य बेहतर बने रहेंगे. विविध स्त्रोतों से आय में प्रभावी रहेंगे. कोशिशों में गति बनी रहेगी. जीत पर भरोसा बढ़ेगा. प्रस्तावों को समर्थन मिलेगा. इच्छित वस्तु मिलेगी.
प्रेम मैत्री- परिवार में सभी का सहयोग रहेगा. मित्रों के साथ भ्रमण के अवसर बनेंगे. संबंधों में सकारात्मकता बढ़ेगी. प्रियजनों के साथ वक्त बीतेगा. प्रेम प्रदर्शन के मौके बनेंगे. निजी मामलों में धैर्य रखेंगे. आकर्षक प्रस्ताव पाएंगे. रिश्तों में सामंजस्य रहेगा. प्रेम नेह बल पाएंगे. संबंध मजबूत होंगे.
स्वास्थ्य मनोबल- व्यक्तित्व आकर्षक रहेगा. करीबियों से सुख साझा करेंगे. बुद्धिबल बढ़ेगा. सक्रियता दिखाएंगे. मनोबल ऊंचा रहेगा. स्वास्थ्य संवरेगा.
शुभ अंक : 3 8 और 9
शुभ रंग : चमकीला लाल
आज का उपाय : भक्तशिरोमणि अतुलित बलशाली महावीर हनुमानजी की पूजा करें. सुंदरकांड का पाठ करें. ओम् अं अंगारकाय नमः का जाप करें. फोकस बढ़ाएं.