कुंभ (Aquarius):-
Cards:-Nine of swords
आपके समक्ष परिस्थितियों इतनी गंभीर नहीं है. जितना कि आपने उन्हें बना रखा है. थोड़े से प्रयास से आप उन परिस्थितियों से बाहर निकाल सकते हैं. पर आप उन परिस्थितियों से बाहर निकालने के लिए जरा भी कोशिश करने के लिए तैयार नहीं है. अगर धैर्य और संयम के साथ काम ले तो आप उन समस्याओं का समाधान पा सकते हैं. आपको इस भ्रम में नहीं रहना चाहिए कि समस्याएं अपने आप सुलझ जाएगी. प्रयास आपको ही करने पड़ेंगे.
आपने अपनी सोच में उन समस्याओं को इतना अधिक बड़ा बना लिया है. क्या आप उनका सामना करने को तैयार ही नहीं है बस एक प्रयास करें तो वह समस्याएं अपने आप सुलझती हुई नजर आएंगे अपने विचारों को सकारात्मक बनाने की कोशिश कीजिए.
सलाह: बिना प्रयास के हम हारे हुए तो हैं, पर यदि प्रयास करके हारते हैं. तो हमें एक संतुष्टि मिलेगी. इसीलिए प्रयास कीजिए हो सकता है आप हारने की जगह जीत ही जाए. आपने सोच में बदलाव लाइए. सिर्फ बुरा पक्ष मत देखिए,अच्छे पक्ष की तरफ भी देखने की कोशिश कीजिए.