कुंभ (Aquarius):-
Cards:- The Tower
किसी की भी बातों पर बिना सोचे-समझे भरोसा करने से बचें. कार्यक्षेत्र में जलन रखने वाले लोग आपके खिलाफ साजिश कर सकते हैं. बिना वजह का गुस्सा आपके बनते काम बिगाड़ सकता है. पार्टनर के साथ हुई गलतफहमी को सुलझाने की कोशिश करें, वरना अलगाव की नौबत आ सकती है. भाग्य के भरोसे बैठने या अंधविश्वास में पड़ने के बजाय कर्म पर विश्वास करें. आर्थिक तंगी परेशान कर सकती है. परिवार के किसी बच्चे की सेहत अचानक बिगड़ने से चिंता होगी.
स्वास्थ्य: जीवनसाथी की सेहत को लेकर अलर्ट रहें, उनकी डाइट का ख्याल रखें.
आर्थिक स्थिति: निवेश के मामलों में बहुत गंभीर रहने की जरूरत है, रिस्क न लें.
रिश्ते: नए लोगों के प्रभाव में आकर पुराने वफादार दोस्तों का साथ न छोड़ें.