scorecardresearch
 

Kumbh Tarot Rashifal 26 April 2026: भावुक होकर पैसों से जुड़ा कोई फैसला ना लें, ऐसा बीतेगा दिन

Aaj ka Kumbh (Aquarius) Tarot Card Horoscope, 26 April 2026: पार्टनर से मुलाकात अच्छी रहेगी, उन्हें कोई तोहफा दे सकते हैं, कमर और पीठ के दर्द को हल्के में न लें, डॉक्टर को दिखाएं.

Advertisement
X
aquarius horoscope
aquarius horoscope

कुंभ (Aquarius):-
Cards:- Knight of cups

व्यस्तता के बीच अपने लिए समय निकालें और जरूरी पेपर्स संभालकर रखें. जीवनसाथी का इमोशनल व्यवहार आपको परेशान कर सकता है. पुरानी यादें मन को उदास कर सकती हैं, इसलिए विचारों पर काबू रखें. किसी भी नई योजना को लागू करने से पहले बारीकी से जांच लें.

घरेलू मामलों को खुद सुलझाएं, ससुराल पक्ष का दखल न होने दें. बुजुर्गों की सेहत के लिए भागदौड़ हो सकती है. अपने व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव लाएं. पार्टनर से मुलाकात अच्छी रहेगी, उन्हें कोई तोहफा दे सकते हैं. राजनीति की ओर झुकाव बढ़ेगा. अपनी पर्सनल बातें किसी से शेयर न करें.

स्वास्थ्य: कमर और पीठ के दर्द को हल्के में न लें, डॉक्टर को दिखाएं.


आर्थिक स्थिति: भावुक होकर पैसों से जुड़ा कोई फैसला न लें, लेन-देन में सतर्क रहें.


रिश्ते: सुनी-सुनाई बातों पर पार्टनर पर शक न करें, पहले सच जानें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement